भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है दोनों देशों की आपसी सहमति से ये समझौते हुआ है.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Donald Trump on India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है दोनों देशों से आपसी सहमति से ये समझौते किया है. बता दें कि एक दिन पहले ही ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि दोनों देशों के बीच बातचीत हो गई है और सीजफायर पर दोनों देश मान गए हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत नेतृत्व पर बहुत गर्व है, जिन्होंने अपनी ताकत, समझदारी और हिम्मत से यह समझा कि अब तनाव को रोकने का समय है. ये तनाव लाखों लोगों की मौत और विनाश का कारण बन सकता था. इसमें लाखों निर्दोष लोग मारे जा सकते थे! आपके इस साहसी कदम ने आपकी विरासत को और मजबूत किया है.”
शानदार काम के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मिले
यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, “मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और साहसी फैसले तक पहुंचने में आपकी मदद कर सका. हालांकि, इस पर ज्यादा बात नहीं हुई, लेकिन मैं दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने जा रहा हूं. इसके अलावा, मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने की कोशिश करूंगा कि क्या “हजार साल” बाद कश्मीर के मुद्दे का कोई समाधान निकाला जा सकता है. भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को इस शानदार काम के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मिले!”
भारत-पाकिस्तान के सीजफायर समझौता पर ट्रंप ने कही ये बात
बीते दिन (10 मई) को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर समझौता हुआ, जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “अमेरिका की मदद से लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने तुरंत सीजफायर पर सहमति जताई. दोनों देशों को समझदारी दिखाने के लिए बधाई और ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”
जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही दी थी
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम को राजी हो गए है इस बात की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसके बारे में ताया था.हालांकि, ट्रंप के पोस्ट के कुछ देर बाद ही भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सैन्य कार्रवाई को रोकने पर बनी सहमति की जानकारी दी थी. ट्रंप के दावे से कुछ देर बाद भारत के सूचना एवं प्रसारण विभाग ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम का फैसला दोनों देशों की आपसी बातचीत के बाद लिया गया है. इसमें किसी तीसरे देश का कोई रोल नहीं है.
डीजीएमओ और पाकिस्तान के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत हुई है
सूत्र के मुताबिक गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने को लेकर सहमति बनी है. विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक डीजीएमओ और पाकिस्तान के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत हुई है. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई है. विदेश सचिव विक्रमी मिस्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष संघर्षविराम पर राजी हैं. विक्रम मिसरी ने कहा कि शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है
सचिव मार्को रूबियो ने ट्वीट कर कहा, ‘पिछले 48 घंटों में, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं. हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनेतापन की सराहना करते हैं.’


