पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एआई से जनरेट किए अखबार के जरिए वाहवाही लूटने की कोशिश की थी.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
India Pakistan Tension: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से मुंह की खाए पाकिस्तान द्वारा लगातार झूठ फैलाया जा रहा है. उसके द्वारा अब नए-नए दावे किए जा रहे है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार तक लगातार फर्जी दावे कर रहे हैं. इस बीच उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि टेलीग्राफ अखबार ने पाकिस्तानी एयरफोर्स का का लोहा माना है और उसे आसमान का Undisputed King बताया है. संसद में एआई वाले अखबार का हवाला दिया और दावा किया कि पाकिस्तानी एयरफोर्स की तारीफ हो रही है, जबकि उसी के एक अखबार ने फैक्ट चेक कर दावे को झूठा बता दिया.
पाक विदेशी मंत्री इशाक डार ने दावा किया था कि यूके के अखबार द डेली टेलीग्राफ ने पाकिस्तान एयरफोर्स की तारीफ की है. उन्होंने दावा किया कि द डेली टेलीग्राफ ने पाक एयरफोर्स की तारीफ के लिए आर्टिकल छापा है और कहा है कि वह स्काई किंग है, लेकिन इशाक डार के इस दावे को उन्हें के देश के अखबर द डॉन ने झूठा बता दिया. डॉन ने फैक्ट के जरिए बताया कि वह एआई से जनरेटेड फोटो है.
पाकिस्तान की एक बार फिर हुई फजीहत
पाक मंत्री इशाक डार से पहले और भी कई नेता झूठ बोल चुके हैं. इशाक ने संसद में कहा, ”इंडिया के 6 जेट फाइटर गिराए गए. पाकिस्तानी एयरफोर्स की दुनिया में तारीफ हो रही है. डेली टेलीग्राफ ने पाक एयरफोर्स के लिए लिखा है, अनडिस्प्यूटेड किंग ऑफ स्काई.” डॉन के फैक्ट चेक के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान की फजीहत हो गई.
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी वायुसेना को हुआ भारी नुकसान
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की. उसने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट तबाह कर दिए. इसमें दो जेएफ 17 और एक मिराज फाइटर जेट शामिल था. भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भी तबाह किया था.
पाकिस्तान की सीमा में घुसे या नहीं इंडियन फाइटर जेट?
दूसरी बात, शहबाज शरीफ इस बात को लेकर बहुत ही असमंजस में दिखाई दिए कि भारतीय फाइटर जेट्स ने सीमा पार की या नहीं, जबकि पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि भारतीय जेट विमानों ने अपने हवाई क्षेत्र से ही पाकिस्तान में टारगेट पर मिसाइलें दागीं. प्रधानमंत्री शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जेट विमानों की संचार प्रणाली को जाम कर दिया और उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर किया. अगर भारतीय फाइटर जेट पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसे ही नहीं तो उन्हें वापस ले जाने के लिए मजबूर कैसे कर दिया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाक सेना ने भारतीय सेना के 5 फाइटर जेट को निशाना बनाया. हालांकि उनका ये दावा भी हकीकत से कोसों दूर है.
सेना की नाक के नीचे हुई स्ट्राइक, तारीफ करते रहे शहबाज
तीसरी बात ये कि शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए कहा, वे पूरी तरह से तैयार थे, फिर भी भारत ने उनकी नाक के नीचे 9 आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया. अपनी कैबिनेट बैठक के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारतीय सेना ने बिना किसी चूक के और तैयारी के अनुसार ऑपरेशन को अंजाम दिया. इससे पता चलता है कि पाकिस्तानी सेना न केवल कम तैयार थी, बल्कि भारत के सटीक हमलों से भी हैरान थी.
शहबाज के बयान से सबकुछ हो गया क्लीयर
शहबाज शरीफ के इन विरोधाभासी बयान के समझ में आता है कि पाकिस्तान में उन्होंने नाटक रचा. सेना कुछ और कह रही है, लेकिन सरकार कुछ और कह रही है. वहां की मीडिया और सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ भड़काऊ और भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन पीएम शहबाज के बयानों से सबकुछ क्लीयर हो गया.
एक्स ने कर दिया फैक्ट चेक
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने पोस्ट में लिखा, “हर साल 27 अक्टूबर कश्मीर के इतिहास का सबसे काला दिन होता है। 78 साल पहले, इसी दिन भारतीय सेना श्रीनगर पहुंची और उस पर कब्जा कर लिया।”
शहबाज ने लिखा, “लगभग आठ दशकों से, भारत की ओर से अवैध रूप से अधिकृत जम्मू और कश्मीर (IIOJK) के लोगों ने भारी कष्ट और उत्पीड़न सहा है।”
‘ये भ्रामक खबर है…’
इस पोस्ट पर एक्स कम्युनिटी नोट्स ने फैक्ट चेक कर दिया। इसमें लिखा गया, “ये भ्रामक खबर है. महाराजा हरि सिंह 26 अक्टूबर 1947 को भारत में शामिल होने के लिए तैयार थे. इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद भारत ने क्षेत्र की रक्षा के लिए 27 अक्टूबर 1947 को श्रीनगर में सेना भेजी थी.”
कम्युनिटी नोट्स में उस दस्तावेज को दिखाया गया है जिसमें महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर का विलय भारत के साथ करने पर सहमति जताई थी.

