By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > 3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड
Chhattisgarh

3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

DB News
Last updated: 14/09/2025 10:55 AM
DB News
Share
2 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया है. इन पर 88 करोड़ की अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है.

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया है. इन पर 88 करोड़ की अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है.इन अधिकारियों को किया गया निलंबित

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर आगे बढ़ रही है. साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. पूर्व शासनकाल में 3200 करोड़ रुपए के बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में साय सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. शराब घोटाले में शामिल 29 में से 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया है. निलंबन की इस कार्रवाई को किसी भी राज्य द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. इन अधिकारियों पर वर्ष 2019 से 2023 के बीच भ्रष्टाचार कर करीब 88 करोड़ रुपये की अवैध कमाई से चल-अचल संपत्तियां भी बनाने का आरोप है.

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा की गई विस्तृत जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह पूरा घोटाला एक संगठित सिंडिकेट के जरिये संचालित हो रहा था, जिसमें आरोपी आबकारी अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

इन अधिकारियों को किया गया निलंबित

छत्तीसगढ़ सरकार ने बिना देर के 22 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. जिनमें आबकारी उपायुक्त अनिमेष नेताम, अरविन्द कुमार पाटले, नीतू नोतानी, नोहर सिंह ठाकुर, विजय सेन शर्मा शामिल हैं. इसी प्रकार सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद कुमार नेताम, विकास कुमार गोस्वामी, नवीन प्रताप सिंह तोमर, राजेश जायसवाल, मंजुकसेर, दिनकर वासनिक, आशीष कोसम, सौरभ बख्शी, प्रकाश पाल, रामकृष्ण मिश्रा, अलख राम कसेर, सोनल नेताम और जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल, गरीबपाल सिंह दर्दी, इकबाल अहमद खान, जनार्दन सिंह कौरव, नितिन कुमार खंडूजा शामिल हैं.

You Might Also Like

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया

‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!

‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा

CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ में 2 एनकाउंटर, 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

TAGGED:Chhattisgarh NewsDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article ‘डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे’, सीधी BJP सांसद का बेतुका जवाब
Next Article MP जबलपुर में 43 करोड़ का धान घोटाला, राइस मिलर्स और अधिकारियों सहित 28 पर FIR
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?