कान्हा के जन्मोत्सव से पहले घर में एक विशेष प्रकार का पौधा जरुर लें आएं मान्यता है इससे सालभर कृष्ण की कृपा बरसती है.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण को बांसुरी, मोरपंख, माखन मिश्री के अलावा जो सबसे अधिक प्रिय वस्तु है वो है कृष्ण कमल का पौधा. मान्यता है इससे श्रीकृष्ण स्वंय वास करते हैं. इस दिव्य पौधे को जन्माष्टमी से पहले घर में लगाना शुभ माना जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी 15 और 16 अगस्त दोनों दिन मनाई जाएगी. जन्मोत्सव से पहले घर में एक विशेष प्रकार का पौधा जरुर लें आएं.
ऐसी है धार्मिक मान्यता
- धार्मिक मान्यता के अनुसार कृष्ण कमल जिस घर में होता है वहां सुख और सौभाग्य की कोई कमी नहीं रहती है. यह घर के वातावरण को तो सुगंधित और सकारात्मक बनाता ही है.
- जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो त्योहार से पहले इसे घर में लगाएं और कान्हा के जन्मोत्सव पर इस फूल से उनकी पूजा करें. इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.
महाभारत में मिलता है उल्लेख
कृष्ण कमल का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है. बैंगनी रंग का फूल है जिसकी 100 रेखाएं कौरवों का प्रतिनिधित्मव करती है. वहीं 5 पंखुडियां पांडवों का प्रतीक मानी जाती है.
इसका गोल घेर सुदर्शन चक्र का प्रतीक माना गया है. इसकी मनमोहक छवि कान्हा के सुंदर रूप को दर्शाती हैं. वहीं 3 केंद्र बिंदु ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप मानी गई हैं.
कहां लगाएं पौधा?
कृष्ण कमल को घर में पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, इसे पर्याप्त धूप की जरुरत होती है. यह पौधा प्रकृति और दिव्य ऊर्जाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए आदर्श है.

