By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: HIGH SPEED corridor इन शहरों से होकर गुजरेगा, सैटेलाइट इमेज से बनी DPR दिल्ली पहुंची
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > HIGH SPEED corridor इन शहरों से होकर गुजरेगा, सैटेलाइट इमेज से बनी DPR दिल्ली पहुंची
Madhya Pradesh

HIGH SPEED corridor इन शहरों से होकर गुजरेगा, सैटेलाइट इमेज से बनी DPR दिल्ली पहुंची

DB News
Last updated: 30/09/2025 12:05 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

दक्षिण यूपी प्रयागराज से विदर्भ नागपुर की दूरी कम करने के उद्देश्य से बनाई जाएगी हाई स्पीड चलने वालों के लिए नई सड़क, रीवा-लखनादौन सड़क से दूसरे छोर पर बनाने का प्लॉन

By : DB News अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
दक्षिण यूपी प्रयागराज से विदर्भ नागपुर की दूरी कम करने के उद्देश्य से बनाई जाएगी हाई स्पीड चलने वालों के लिए नई सड़क, रीवा-लखनादौन सड़क से दूसरे छोर पर बनाने का प्लॉनNH -30 से वाहनों का दबाव हो जाएगा कमसमय और ईंधन बचत के उद्देश्य से बनेगा हाईवेजबलपुर रिंग रोड से जुड़ेगा हाई स्पीड कॉरिडोरहाई स्पीड कॉरिडोर के यहां से गुजरने की संभावनाकिस उद्देश्य से बनाया जा रहा है

NATIONAL HIGH SPEED corridor : दक्षिण यूपी प्रयागराज से जबलपुर होते हुए विदर्भ नागपुर तक स्पीड कॉरीडोर बनाने की तैयारी नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने प्रारंभ कर दी है. करीब 3500 करोड़ रुपये की लागत से प्रयागराज से नागपुर तक बनने वाले हाई स्पीड कॉरिडोर की डीपीआर पर काम एनएचएआई के द्वारा किया जा रहा है, प्रारंभिक रूप से सैटेलाइट इमेज से बनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की कॉपी एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी) के पास पहुंच चुकी है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट को बनाने में सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल ज्यादा करने की चर्चा है. सैटेलाइट इमेज के आधार पर नया हाई स्पीड हाइवे एनएच-30 से बिल्कुल हटकर बनाया जाएगा, जिसकी न केवल एनएच-30 से काफी दूरी रहेगी, बल्कि प्रयागराज से नागपुर तक का यह हाई स्पीड कॉरिडोर बिल्कुल सीधा भी हो जाएगा.

NH -30 से वाहनों का दबाव हो जाएगा कम

प्रयागराज से नागपुर की दूरी तो कम होगी. इसके साथ ही NH -30 पर वाहनों का दबाव भी कम हो जाएगा. लिहाजा प्रयागराज से रीवा की ओर आने वाले हाई स्पीड कॉरिडोर का अलाइनमेंट शुरुआत से ही बदले जाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कटनी शहर इस कॉरिडोर से कट सकता है.

समय और ईंधन बचत के उद्देश्य से बनेगा हाईवे

हाई स्पीड कॉरिडोर से कई नए मार्ग जुड़ें होंगे, लेकिन वर्तमान फोरलेन से बिल्कुल अलग एलाइनमेंट में इनका निर्माण होगा. इस हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने से लोगों के समय और ईंधन की बचत होगी साथ ही हाइवे पर दुर्घटना कम होने की संभावना जताई जा रही है. इस हाईवे के निर्माण को लेकर मंथन शुरू है, लेकिन जमीनी हकीकत प्रोजेक्ट लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेगी.

जबलपुर रिंग रोड से जुड़ेगा हाई स्पीड कॉरिडोर

एनएचएआई के सूत्रों से पता चला है कि हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण एनएच-30 से बिल्कुल अलग होगा और यह कॉरिडोर कटनी की ओर से आते हुए बरेला छोर की रिंग रोड से जुड़ जाएगा और मानेगांव होते हुए सिवनी-नागपुर की ओर निकल जाएगा. हालांकि डीपीआर का खुलासा एनएचएआई के अिधकारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रयागराज से नागपुर तक का मैप देखने के बाद नए हाईवे का अलाइनमेंट कुछ इसी प्रकार से फिट बैठ रहा है.

हाई स्पीड कॉरिडोर के यहां से गुजरने की संभावना

नागपुर से प्रयागराज सड़क मार्ग दूरी 635 किमी है, इस दूरी को तय करने में वाहन चालकों को 12 घंटे का समय लगता है. इसी दूरी को कम करने के लिए एलाइनमेंट में फेरबदल किया जा रहा है. लिहाज प्रयागराज से रीवा होते हुए कैमोर कटनी की ओर से गुजर सकता है. कटनी के दूसरे छोर से होते हुए जबलपुर रिंग रोड बरेला छोर की ओर जोड़े जाने की संभावना है. हालांकि राजनीति से जुड़े लोग स्पीड कॉरिडोर के अलाइनमेंट में फेरबदल करा देते हैं, लेकिन मैप के आधार पर हाई स्पीड कारिडोर का अलाइनमेंट कुछ इसी प्रकार से बनता दिख रहा है.

किस उद्देश्य से बनाया जा रहा है

  • > हाई स्पीड कॉरिडोर ट्रैफिक को सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार हो रहा है.
  • > उद्योग, व्यापार और पर्यटन स्थलों को जोड़ने का भी मकसद है.
  • > धार्मिक स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से इन्हें एक मुख्य सड़क से जोड़ा जाना है.
  • > सड़क हादसों में कमी लाने का भी उद्देश्य छिपा है.
  • > एनएच-30 के वाहनों का दबाव भी कम करने के उद्देश्य से इस नए हाईवे का निर्माण किया जाना है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHIGH SPEED corridoJbp NewsMP NEWSNATIONAL HIGH SPEED corrido
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गणेश चतुर्थी 2025 में बन रहे हैं दुर्लभ योग, बप्पा बदल देंगे आपकी किस्मत?
Next Article IT Park की जमीन पर मात्र 48 कंपनियों ने दी दस्तक, बाकी 68 गुमनामी के फेर में फंसी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?