By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: IT Park की जमीन पर मात्र 48 कंपनियों ने दी दस्तक, बाकी 68 गुमनामी के फेर में फंसी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > IT Park की जमीन पर मात्र 48 कंपनियों ने दी दस्तक, बाकी 68 गुमनामी के फेर में फंसी
Madhya PradeshTechnology

IT Park की जमीन पर मात्र 48 कंपनियों ने दी दस्तक, बाकी 68 गुमनामी के फेर में फंसी

DB News
Last updated: 22/09/2025 11:18 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

2017 के स्थापना काल के बाद से आज तक आईटी पार्क में बड़ी कंपनियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, मात्र विद्युत कंपनी का 1912 कॉल सेंटर, पेटीएम, आइडिया सहित अन्य कुछ कंपनियां ही यहां उपस्थिति दर्ज कराई हैं.

By : DB News अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
2017 के स्थापना काल के बाद से आज तक आईटी पार्क में बड़ी कंपनियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, मात्र विद्युत कंपनी का 1912 कॉल सेंटर, पेटीएम, आइडिया सहित अन्य कुछ कंपनियां ही यहां उपस्थिति दर्ज कराई हैं.10 हजार रोजगार देने का दावा थाIT Park में 63 में से 45 एकड़ में प्लॉटिंगटेक्नोपार्क बिल्डिंग के अंदर कुछ कंपनियों ने दिखाई दरियादिली12 प्लॉटों की करनी पड़ी रजिस्ट्री रद्द20 हजार करोड़ का निवेश की संभावना

Techno IT Park Jabalpur: बरगी हिल्स की पहाड़ी को खोदकर 2017 में जब आईटी पार्क की नींव रखी गई थी, तब दावे किए गए थे कि करोड़ों के निवेश से हजारों लोगों को रोजगार मिल जाएगा. लेकिन आईटी क्षेत्र से जुड़ी कोई ऐसी बड़ी कंपनी ने यहां दस्तक नहीं दी. जबकि Techno IT Park Jabalpur में 116 प्लॉटों पर कंपनियां स्थापित किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. विगत 9 सालों में आईटी पार्क सूना है. अभी तक मात्र 48 कंपनियों ने दस्तक दी हैं. 68 का कहीं अतापता नहीं चल पा रहा है. जबकि Techno IT Park में 116 कंपनियों के आने की संभावना जताई गई थी. इसके पीछे कारण जो भी हो, ये तो जिम्मेदार ही जानें. लेकिन आईटी से जुड़े युवाओं के भविष्य का ध्यान रखते हुए आईटी पार्क में बिल्कुल भी काम होता नहीं दिख रहा है.

10 हजार रोजगार देने का दावा था

वर्तमान में आईटी पार्क में करीब 48 कंपनियां स्थापित हो चुकी हैं. बताया जा रहा है कि इनमें करीब ढाई से तीन हजार युवाओं को रोजगार मिला है. हालांकि पार्क शुरू होने के समय अनुमान लगाया गया था कि कुछ सालों में लगभग 10 हजार से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. जिम्मेदारों के सभी अनुमान गलत साबित हुए.

IT Park में 63 में से 45 एकड़ में प्लॉटिंग

आईटी पार्क के लिए कुल 63 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जिसमें से करीब 45 एकड़ में 116 उद्योगों के लिए प्लॉटिंग की गई है. कुछ को 20,000 वर्ग फीट, कुछ को 10,000 वर्ग फीट और कुछ को 5,000 वर्ग फीट के प्लॉट दिए गए हैं. शेष भूमि पर गार्डन, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं.

टेक्नोपार्क बिल्डिंग के अंदर कुछ कंपनियों ने दिखाई दरियादिली

आईटी पार्क की मुख्य बिल्डिंग का नाम टेक्नोपार्क है, जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रमुख कंपनियां कार्यरत हैं. विद्युत कंपनी का 1912 कॉल सेंटर, पेटीएम, आइडिया सहित अन्य नामी कंपनियां यहां काम कर रही हैं. इनमें सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला है. बताया जाता है कि यहां स्थापित सभी कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और हर माह करोड़ों का मुनाफा भी कमा रही हैं.

12 प्लॉटों की करनी पड़ी रजिस्ट्री रद्द

आईटी पार्क में जब प्लॉट बुक किए जा रहे थे, तब कई लोगों ने अपने नाम पर प्लॉट बुक कर लिए. कुछ लोगों ने तो दो-दो प्लॉट बुक कर लिए थे. अधिकांश कंपनियों ने प्लॉट लेने के बाद उद्योग स्थापित करने की दिशा में काम नहीं किया. जिसके कारण आईटी पार्क प्रशासन ने 12 प्लॉटों की रजिस्ट्रियां रद्द कर दीं. जानकारी के अनुसार करीब 30 कंपनियां अपने प्लॉटों पर निर्माण कार्य कर रही हैं. बाकी प्लॉटधारक अपना व्यवसाय स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं. अधिकारी कहते हैं कि 100 कंपनियां स्थापित करना हमारा लक्ष्य है.

20 हजार करोड़ का निवेश की संभावना

आईटी पार्क में अब तक करीब 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है. यदि सभी कंपनियां स्थापित हो जाएं, तो यह निवेश दोगुना हो सकता है. इसके लिए आईटी पार्क के अधिकारी जिम्मेदार हैं. उनकी सुस्ती के कारण 9 साल बाद भी सभी चिह्नित उद्योग शुरू नहीं हो पाए. यदि वे निवेश और रोजगार के प्रति गंभीर होते, तो अब तक सभी प्लॉटों पर कंपनियां स्थापित हो चुकीं होतीं और हजारों लोगों को रोजगार भी मिल गया होता.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIT Park JabalpurJabalpur Techno IT ParkJbp NewsMP NEWSTechno IT Park Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article HIGH SPEED corridor इन शहरों से होकर गुजरेगा, सैटेलाइट इमेज से बनी DPR दिल्ली पहुंची
Next Article जीवनसाथी से बहस हो सकती है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?