रूस ने किया 20 हजार बच्चों का अपहरण? जेलेंस्की का ट्रंप के साथ मीटिंग के बाद गंभीर आरोप, जानें क्यों मेलानिया को कहा थैंक्यू, कीव कानूनी रूप से क्रीमिया को रूस को सौंपने को मान्यता नहीं देगा.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Russia Ukraine war: ट्रंप के साथ मीटिंग के बाद जेलेंस्की ने रूस पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 20 हजार से ज्यादा यूक्रेनी बच्चों का अपहरण किया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ मीटिंग की. इसमें रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर सहमति नहीं बनी. ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है.
हालांकि, मीटिंग में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर इस पर काम करेंगे. वहीं, रूसी राष्ट्रपति ऑफिस (क्रेमलिन) ने बताया कि ट्रम्प ने मीटिंग रोककर पुतिन से फोन पर 40 मिनट बात की.
इस दौरान पुतिन ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सीधे बातचीत का समर्थन किया. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने बताया कि ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन 15 दिन के भीतर जेलेंस्की से मुलाकात को राजी हो गए.
मीटिंग के बाद जेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि यूक्रेन सुरक्षा गारंटी के बदले यूरोप के पैसों से 90 अरब डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपए) के अमेरिकी हथियार खरीदेगा.
यूक्रेन से गायब हुए 20,000 बच्चे
जेलेंस्की ने कहा, ”यह मुद्दा युद्ध की मानवीय त्रासदी का अहम हिस्सा है, हमारे बच्चे, टूटे हुए परिवार, और बिछड़ने का दर्द. कम से कम 20,000 बच्चे गायब हुए हैं. मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि वे यूक्रेन की फर्स्ट लेडी, ओलेना जेलेंस्का का ग्रेटिट्यूट लेटर मेलानिया तक पहुंचा दें. उनकी आवाज महत्वपूर्ण है, और उनकी देखभाल इस मुद्दे को ताकत देती है.”
जेलेंस्की ने यह भी बताया कि यूक्रेन गायब हुए बच्चों की वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहा है. इसको लेकर काम शुरू हो चुका है. जेलेंस्की ने उन सभी को शुक्रिया कहा है जिसने यूक्रेन की मदद की.
उम्मीद है कि इस बार यह सुरक्षा और भी सशक्त होगी
जेलेंस्की ने कहा कि बैठक के दौरान यूक्रेन की वायु रक्षा को मजबूत करने के मुद्दे पर भी गंभीर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पिछली मुलाकात के बाद यूक्रेन के आसमान की सुरक्षा को मजबूती मिली थी और उन्हें उम्मीद है कि इस बार यह सुरक्षा और भी सशक्त होगी। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिका द्वारा पहले दिए गए वायु रक्षा मिसाइलों के पैकेज के लिए आभार जताया और अतिरिक्त मिसाइल सहायता की मांग भी रखी।
जेलेंस्की ने कहा, अमेरिकी सहयोग से जानें बचीं, देश मजबूत हुआ और संयुक्त कूटनीतिक प्रयास आगे बढ़े, और उन्होंने अमेरिका व राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया
उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग यूक्रेन में लोगों की जान बचाने, देश की मजबूती बनाए रखने और दोनों देशों के संयुक्त कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। जेलेंस्की ने इस समर्थन के लिए अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया।
कीव कानूनी रूप से क्रीमिया को रूस को सौंपने को मान्यता नहीं देगा
ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, ट्रम्प ने ज़ेलेंस्की पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने यह “शेखी बघारकर” तनाव को भड़काया है कि कीव कानूनी रूप से क्रीमिया को रूस को सौंपने को मान्यता नहीं देगा।
ट्रम्प ने कहा, “यह बयान रूस के साथ शांति वार्ता के लिए बहुत हानिकारक है,” उन्होंने आगे कहा कि रूस ने 2014 में “एक भी गोली चलाए बिना” क्रीमिया प्रायद्वीप पर आक्रमण किया और उसे वापस अपने कब्जे में ले लिया।
ट्रम्प ने कहा, “ज़ेलेंस्की जैसे भड़काऊ बयानों की वजह से ही इस युद्ध को सुलझाना इतना मुश्किल हो रहा है। या तो उन्हें शांति मिल सकती है, या फिर वे पूरे देश को खोने से पहले तीन साल और लड़ सकते हैं।”
इससे पहले, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने भारत में पत्रकारों से कहा था कि अमेरिका ने “रूसियों और यूक्रेन दोनों को एक बहुत ही स्पष्ट प्रस्ताव जारी किया है”।
उन्होंने आगे कहा, “अब समय आ गया है कि या तो वे ‘हां’ कहें, या फिर संयुक्त राज्य अमेरिका इस प्रक्रिया से पीछे हट जाए।”
वैंस ने कहा कि किसी भी समझौते के लिए भूमि अदला-बदली मौलिक होगी।

