MP भारत का टाइगर स्टेट के नाम से जाना जाता है. जहां देश की सबसे बड़ी बाघ की आबादी है. राज्य के जंगल में टाइगर सहित कई वाइल्डलाइफ प्रजातियां हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
New Year 2026 Tour: अगर आप नए साल 2026 में वाइल्डलाइफ ट्रिप का प्लान बना रहे हैं और व्हाइट, ब्लैक-ब्राउन टाइगर का दीदार करना चाहते हैं. तो टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश से बेहतर और कोई जगह हो ही नहीं सकती है. क्योंकि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश ट्रैवल प्लस लीजर ने अपनी 50 बेस्ट प्लेसेज टू ट्रेवल इन 2026 लिस्ट जारी की है. इसमें MP को दुनिया के बेहतरीन डेस्टिनेशन के बीच जगह मिली है.
नेचर लवर्स कैटेगरी में चुना गया एमपी
यह लिस्ट ग्लोबल ट्रैवल ट्रेंड्स के आधार पर तैयार की गई है और इसमें बीच वाइब्स, बिग सिटी थ्रिल्स, एडवेंचर, फूड एंड ड्रिंक, कल्चर इमर्शन, मोमेंट्स ओन द वॉटर ओर नेचर लवर जैसी कैटेगरी शामिल है. मध्य प्रदेश को इस लिस्ट में नेचर लवर्स कैटेगरी में चुना गया है जो इस बात का संकेत देता है कि दुनियाभर के ट्रैवलर्स अब भारत के इस हार्ट में भी ट्रैवल करना पसंद करते हैं.
MP है टाइगर हार्ट लैंड
मध्य प्रदेश लंबे समय से भारत का टाइगर स्टेट के नाम से पहचाना जाता है. यहां देश की सबसे बड़ी जंगली बाघ आबादी बसी हुई है. राज्य के जंगल मध्य भारत का वह जरूरी इलाका है जो टाइगर सहित कई महत्वपूर्ण वाइल्डलाइफ प्रजातियों का घर है. यही वजह है कि मध्य प्रदेश को ट्रैवल प्लस लेजर की 2026 लिस्ट में विशेष रूप से नेचर लवर कैटेगरी में शामिल किया गया है. यहां आने वाले ट्रैवलर्स एक तरफ विशाल जंगलों में टाइगर सफारी का एक्सपीरियंस लेते हैं तो दूसरी तरफ प्राचीन किलों, मंदिरों और जनजातीय संस्कृति को भी करीब से देख सकते हैं. भारत में बहुत कम स्थान ऐसे हैं जहां वाइल्डलाइफ और हेरिटेज का ऐसा शानदार मिश्रण देखने को मिलता है.
MP के बड़े टाइगर लैंडस्केप
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व-
MP के बांधवगढ़ में टाइगर देखने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. प्राकृतिक नजारों के बीच प्राचीन गुफाएं और पहाड़ी किले भी आपको यहां देखने को मिल सकते हैं.
कान्हा टाइगर रिजर्व-
कान्हा टाइगर रिजर्व को भी मध्य भारत का क्लासिक लैंडस्केप माना जाता है. कान्हा टाइगर रिजर्व में खुली घास के मैदान, घने जंगली बाघ, तेंदुए और बारहसिंगा की बड़ी आबादी देखने को मिलती है.
पेंच टाइगर रिजर्व-
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फैला यह जंगल द जंगल बुक की इंस्पिरेशन है. यहां टाइगर, वाइल्ड डॉग और कई तरह की बर्ड स्पीशीज भी देखने को मिलती है.
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व-
शांत और इमर्सिव एक्सपीरियंस पसंद करने वालों के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बेस्ट माना जाता है. यहां वॉकिंग सफारी और बॉट राइड्स जैसी सुविधा भी मिलती है जो अन्य पार्कों में आम नहीं होती है.
पन्ना टाइगर रिजर्व-
भारत के चिता प्रोजेक्ट के करण कूनो नेशनल पार्क भी ट्रैवलर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है. इसके साथ ही खजुराहो को मिलाकर देखा जाने वाला यह रिजर्व अपनी कम बैक स्टोरी और सुंदर नजारों के लिए जाना जाता है.
टाइगर साइटिंग पर जाने का मौसम
- ज्यादातर टाइगर रिजर्व अक्टूबर के मध्य से जून तक खुले रहते हैं.
- आप यहां नवंबर से फरवरी तक जा सकते हैं.
- इस समय में मौसम ठंडा रहता है, हरे भरे जंगल रहते हैं और आरामदायक माहौल भी मिलता है.
- फैमिली ट्रिप के लिए यह समय बेस्ट माना जाता है.
- मार्च से मई के महीने में भी टाइगर साईटिंग पर जा सकते हैं.
- गर्मी ज्यादा होने के बावजूद भी टाइगर साइटिंग के लिए यह समय सबसे बढ़िया माना जाता है.
- गर्मी के दिनों में जानवर पानी की जगह के आसपास विचरण करते हैं जिससे उनका दीदार करने में ज्यादा समस्या नहीं होती है.
Source : DB News Update

