By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया
ChhattisgarhSport

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया

DB News
Last updated: 03/12/2025 10:55 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

विदेशी जमीं पर दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा 359 रनों का रन चेज

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
विदेशी जमीं पर दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा 359 रनों का रन चेजमार्करम ने खेली शतकीय पारीभारतीय टीम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन कियाखराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन ने बढ़ाईं मुश्किलेंभारतीय पारी की हाइलाइट्सगायकवाड़ शतक लगाते ही भावुक हुए

India vs South Africa 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन रायपुर स्टेडियम में ठीक नहीं रहा, जिसके चलते प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा डाले गए आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर कॉर्बिन बॉश ने विजयी चौका मारकर अपनी टीम को जिता दिया. इसी के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. रायपुर में बुधवार 3 दिसंबर को मेहमान टीम ने 6 विकेट खोकर 50वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. टीम से ऐडन मार्करम ने सेंचुरी लगाई. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने फिफ्टी लगाकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दी.

मार्करम ने खेली शतकीय पारी

साउथ अफ्रीका ने पहला विकेट 5वें ओवर में ही गंवा दिया था. यहां से ऐडन मार्करम ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप कर ली. बावुमा 44 रन बनाकर आउट हुए. मार्करम ने फिर शतक लगाकर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया. मार्करम के विकेट के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 68 रन बनाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया.

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया. अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 358 रनों का विशाल स्कोर बनाया. विराट कोहली (102) और ऋतुराज गायकवाड़ (105) ने शतक जड़ा, कप्तान केएल राहुल ने 66 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि इतने बड़े टोटल को भी टीम इंडिया डिफेंड नहीं कर पाई, दक्षिण अफ्रीका ने 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अब तीसरा मुकाबला सीरीज डिसाइडर होगा.

खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन ने बढ़ाईं मुश्किलें

359 रन डिफेंड करने में भारत की सबसे बड़ी मुश्किलें खराब फील्डिंग ने बढ़ाईं. यशस्वी जायसवाल ने 18वें ओवर में मार्करम का कैच छोड़ दिया, तब वे 59 रन पर थे. उन्होंने 2 आसान चौके भी गंवा दिए. आखिरी ओवरों में टीम के फील्डर्स ने मिसफील्ड और ओवरथ्रो से भी एक्स्ट्रा रन खर्च किए. इतना ही नहीं, वाइड से भी 11 रन दे दिए.

भारतीय पारी की हाइलाइट्स

रोहित शर्मा आज बड़ी पारी नहीं खेल पाए, उन्होंने 8 गेंदों में 14 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल एक बार फिर बड़ा स्कोर करने में असफल रहे, उन्हें मार्को यानसेन ने 10वें ओवर में आउट किया. जायसवाल संघर्ष करते हुए दिखे, उन्होंने 38 गेंदों में 22 रन बनाए.

गायकवाड़ शतक लगाते ही भावुक हुए

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की शानदार साझेदारी की. दोनों ने शतक लगाया. गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 105 रन बनाए. ये उनका पहला ओडीआई शतक है. शतक लगाने के बाद गायकवाड़ भावुक नजर आए. इसके बाद कोहली ने भी शतक जड़ा, उन्होंने 93 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 102 रन बनाए. कोहली ने पिछले मैच में भी शतक (135) जड़ा था.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndia vs South Africa 2nd ODIJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article मैहर जिला बनने के बाद दूरी घटी नहीं, बल्कि बढ़ी जी हुजूरी!
Next Article मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों को विकसित करने मिली 500 करोड़ की मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?