By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हवा में लड़खड़ाया MP सीएम का हेलिकॉप्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > हवा में लड़खड़ाया MP सीएम का हेलिकॉप्टर
Madhya Pradesh

हवा में लड़खड़ाया MP सीएम का हेलिकॉप्टर

DB News
Last updated: 16/02/2026 10:33 PM
DB News
Share
6 Min Read
helicopter cm
SHARE

45 सेकंड के लिए रिवर्स हुआ, फिर भरी उड़ान, घटना के दो दिन बाद वायरल हुआ वीडियो, इससे पहले भी इसी प्रकार से हेलीकॉप्टर के हादसे हो चुके हैं.

Source : DB News Update  

Contents
45 सेकंड के लिए रिवर्स हुआ, फिर भरी उड़ान, घटना के दो दिन बाद वायरल हुआ वीडियो, इससे पहले भी इसी प्रकार से हेलीकॉप्टर के हादसे हो चुके हैं.हवा में रुक गया था  हेलीकॉप्टरइस घटना को एसपी ने सामान्य घटना करार दियाऐसे हादसे पहले  भी हो चुके

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

CM Helicopter Crash0 Near MP:एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव को उड़ान भरने वाला हेलीकाप्टर अचानक हवा में लड़खड़ा गया और टेकऑफ के बाद की तरफ गया और उसके कुछ देर बाद हवा में रुका और फिर उड़ान भरी. यह दृश्य देखकर प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए.  हलांकि हेलीकॉप्टर क्रैश होने जैसे दृश्य का वीडिया 2 दिन बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. लेकिन हेलीकॉप्टर के अचानक रुकने से सभी की सांसे थम गईं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता चल रहा है कि MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर शनिवार, 14 फरवरी को खंडवा पहुंचा था. सीएम के इसी विजिट के दौरान यह हादसा होते-होते बचा. सीएम खंडवा के पंधाना में राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

हवा में रुक गया था  हेलीकॉप्टर

मीडिया में चल रही खबरों से पता चल रहा है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद खंडवा के पंधाना में जब सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर टेकऑफ के लिए हवा में उठा ही था, तभी वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाने लगा. फिर कुछ पल के लिए हवा में थमा रहा और उसके बाद उड़ान भर सका.

बताया जा रहा है कि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल स्थिति को कंट्रोल किया और हेलिकॉप्टर सुरक्षित उड़ान भर सका. इसके बाद सीएम यादव खंडवा से भोपाल पहुंचे. हेलीकॉप्टर की इस घटना का वीडियो रविवार, 15 फरवरी की देर रात सामने आया है.

इस घटना को एसपी ने सामान्य घटना करार दिया

मीडिया से चर्चा करने के दौरान खंडवा एसपी ने बताया कि टैक्नीकल रूप से उड़ान में कोई समस्या नहीं थी. हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात की थी. उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य घटना है. टेक ऑफ के समय हेलिकॉप्टर एक दिशा में था जबकि उसे दूसरी दिशा में जाना था.

हेलिकॉप्टर हवा में उठकर सही दिशा में जाने के लिए मुड़ने लगा. इसी दौरान धूल उड़ने लगी. धूल को कम करने के लिए पायलट ने हेलिकॉप्टर की गति धीमी कर दी. फिर कुछ सेकंड में हेलिकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाकर स्थिर किया. इसके बाद हेलिकॉप्टर ने भोपाल के लिए उड़ान भरी.

ऐसे हादसे पहले  भी हो चुके

सीडीएस बिपिन रावत

एकबार साल 2015 में हेलिकॉप्टर क्रैश का सामना किया था. उस समय बिपिन रावत चीता हेलिकॉप्टर में सवार थे. 2015 में बिपिन रावत दीमापुर स्थित 3 कोर के हेडक्वार्टर की कमान संभाल रहे थे.

डिप्टी सीएम अजित पवार

महाराष्ट्र बारामती के पास एक प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टीसीएम का निधन अभी हाल ही में हुआ है. डिप्टी सीएम अजित पवार के दु:खद निधन से पूरा देश स्तब्ध है. इसी तरह के विमान हादसों ने भारत के कई और नेताओं की भी जान ली है.

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन भी विमान दुर्घटना होने से हो गया है. गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का 12 जून 2025 को एयर इंडिया के एक विमान से अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे. उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी

हेलीकॉप्टर क्रैश में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का निधन 2009 में हो गया. राजशेखर रेड्डी बेगमपट से चित्तूर जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे.

डॉ. जीएमसी बालयोगी

डॉ. जीएमसी बालयोगी का निधन 2002 को एक हेलीकॉप्टर हादसे में हो गया था. उस समय वो लोकसभा के स्पीकर थे.

माधवराव सिंधिया

कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का निधन 56 साल की उम्र में 30 सितंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में हो गया था.

संजय गांधी

भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी को विमान उड़ाने का काफी शौक था. 1970 को दिल्ली में वो खुद अपना विमान उड़ा रहे थे. तभी उनका प्लेन क्रैश हो गया और इस विमान हादसे ने उनकी जान ले ली.

ओम प्रकाश जिंदल

उद्योगपति और हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश जिंदल और कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. इस प्रकार कई हादसे हेलीकॉप्टर और वायुयान से हो चुके हैं. जिससे बड़े राजनीतिक दल से  तालुक रखने वाले राजनेताओं की जान जा चुकी है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CM Helicopter Crash0 Near MPDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तान
Next Article कचरे का ढेर 3 माह में खत्म करो, निगमायुक्त ने दिखाई सख्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?