By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 826 करोड़ 86 लाख West Central Railway ने वसूले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > 826 करोड़ 86 लाख West Central Railway ने वसूले
Madhya Pradesh

826 करोड़ 86 लाख West Central Railway ने वसूले

DB News
Last updated: 12/03/2026 12:13 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

पश्चिम मध्य रेलवे ने फरवरी माह में रूपये 826 करोड़ से अधिक ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया, गत वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई

Source : DB News Update  

Contents
पश्चिम मध्य रेलवे ने फरवरी माह में रूपये 826 करोड़ से अधिक ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया, गत वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुईपमरे द्वारा किए जा रहे प्रयाससंड्री रेवेन्यू के लिए प्रयास6 अतिरिक्त कोच स्थाई तौर पर बढ़ाने का निर्णयजुड़ेंगे स्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच08 करोड़ 73 लाख रुपये वसूले

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

West Central Railway News: पश्चिम मध्य रेल में वाणिज्य-परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी माह में रूपये 826 करोड़ 86 लाख का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष की इसी माह (रूपये 617 करोड़ 34 लाख) की तुलना में 33.94 प्रतिशत अधिक है तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य (627 करोड़ 86 लाख रूपये) ऑरिजनेटिंग रेवन्यू से 31.69 प्रतिशत अधिक है. ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू के मद वाइस आय पर नजर डालें तो यात्री यातायात से रुपये 202 करोड़ 46 लाख, माल यातायात से रुपये 581 करोड़ 35 लाख, अन्य कोचिंग मद में रुपये 13 करोड़ 83 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 29 करोड 22 लाख का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है.

  इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी माह में मण्डल वाइस बात करे तो जबलपुर मण्डल ने रूपये 496 करोड़ 89 लाख, भोपाल मण्डल ने 203 करोड़ 54 लाख एवं कोटा मण्डल ने रूपये 126 करोड़ 43 लाख का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है.

पमरे द्वारा किए जा रहे प्रयास

  •  स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं.  
  •  पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा हैं.
  • यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं.
  • पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जा रहा हैं.
  • माल यातायात के लिए प्रयास
  • माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं.
  • नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है.
  • गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/ साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है.

संड्री रेवेन्यू के लिए प्रयास

गैर किराया राजस्व (नॉन फेयर रेवेन्यू) में वृद्धि के लिए नवाचारों और नविन अवधारणाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है. 

नई अभिनव गैर किराया राजस्व विचार योजना (निनफ्रीस) निति के तहत नयी-नयी योजनाओं को लागु किया जा रहा है.

6 अतिरिक्त कोच स्थाई तौर पर बढ़ाने का निर्णय

रेलवे द्वारा यात्री सुविधा एवं मांग को देखते हुए स्थाई-अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए जाते है. इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ-टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों जबलपुर-रायपुर-जबलपुर, जबलपुर-चान्दा फोर्ट-जबलपुर एवं जबलपुर-रीवा-जबलपुर में 6 अतिरिक्त कोच स्थाई तौर पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इन गाड़ियों में स्थाई कोच संयोजन निम्न तिथि से प्रभावी रहेगा. 

जुड़ेंगे स्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच

गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का कोच दिनाँक 14.05.2026 से प्रभावी रहेगा.

गाड़ी संख्या 11701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का कोच दिनाँक 14.05.2026 से प्रभावी रहेगा.

कोच संरचना- अब उक्त दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथि से 2 थर्ड एसी, 1 एसी चेयरकार, 4 द्वितीय चेयरकार, 7 जनरल कोच एवं 1 जनरेटरकार, 1 एसएलआरडी  सहित कुल 16 कोच होंगें.  

गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर-चान्दा फोर्ट एक्सप्रेस में चार जनरल कोच दिनाँक 15.05.2026 से प्रभावी रहेगा.

गाड़ी संख्या 22173 चान्दा फोर्ट-जबलपुर एक्सप्रेस में चार जनरल कोच दिनाँक 15.05.2026 से प्रभावी रहेगा.

कोच संरचना- अब उक्त दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथि से 1 एसी चेयरकार, 2 द्वितीय चेयरकार, 10 जनरल कोच एवं 2 एसएलआरडी  सहित कुल 15 कोच होंगें.  

गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर–रीवा एक्सप्रेस में एक जनरल कोच दिनाँक 14.05.2026 से प्रभावी रहेगा.

गाड़ी संख्या 11706 रीवा–जबलपुर एक्सप्रेस में एक जनरल कोच दिनाँक 14.05.2026 से प्रभावी रहेगा.

कोच संरचना- अब उक्त दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथि से 1 एसी चेयरकार, 5 द्वितीय चेयरकार, 15 जनरल कोच एवं 2 एसएलआरडी  सहित कुल 23 कोच होंगें.

08 करोड़ 73 लाख रुपये वसूले

पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए. इन अभियानों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी माह में कुल 01 लाख 32 हजार मामले पकड़े. इन मामलों में बिना टिकट यात्रा, अनबुक्ड लगेज तथा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. इनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 08 करोड़ 73 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndian RailwayJbp NewsMP NEWSWest Central Railway
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article हनुमान जयंती 2026 में कब है? जानें पूजा मुहूर्त और साधना का महामंत्र
Next Article रसोई गैस सिलेण्डर में मुनाफाखोरी शुरू, 919.50 रुपये का सिलेंडर 1500 में बिकने लगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?