दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फोन पर लाइव आए ट्रंप ने कहा कि हम भारत के इतने करीब पहले कभी नहीं थे और भारत मुझ पर शत प्रतिशत भरोसा कर सकता है.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
US-India Relations : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है, उन्हें अपना महान दोस्त बताया है और कहा है कि वे मोदी के बहुत बड़े फैन हैं. ट्रम्प ने आगे कहा कि भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है.
यहां बतादें कि अमेरिकी स्वतंत्रता घोषणा पत्र की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन करके लोगों को संबोधित किया. इसी अवसर पर उन्होंने कहा कि-
मुझे भारत से प्यार है. आपको (एम्बेसडर गोर) हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर अच्छी स्पीच देनी होगी. मैं सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं. मुझे प्रधानमंत्री से प्यार है. PM मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं. मोदी को हैलो कहो. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.
ट्रम्प ने आगे कहा- हम पहले कभी इंडिया के इतने करीब नहीं रहे. इंडिया मुझ पर और अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़ी, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है. वे यहीं कॉल करते हैं.
दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मौजूद थे. इसी दौरान गोर को डोनाल्ड ट्रंप की कॉल आई और ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका बड़ा प्रशंसक बताया.
भारत जो चाहे उसे वो मिल जाता है- ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है और शेयर बाजार भी रिकॉर्ड स्तर पर है. भारत जो चाहे उसे वो मिल जाता है. मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. अमेरिकी राष्ट्रपति मार्को रूबियो की तारीफ करते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री बताया. ट्रंप ने कहा कि वे अमेरिका के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री के रूप में विदा हो रहे हैं यह अच्छी बात है. ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे पता है कि आप हमारा अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगे.
मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गोर से फोन पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करना और उन्हें नमस्कार करना मेरे लिए सम्मान की बात है. उन्हें बता दें कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. शनिवार को सर्जियो ने ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया. मार्को रुबियो की भारत यात्रा अमेरिकी आव्रजन नीति में हुए बड़े बदलाव के कुछ ही दिनों बाद हो रही है, जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं. इस बदलाव के तहत अमेरिका में कानूनी रूप से रह रहे कई प्रवासियों को स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) के लिए आवेदन करने को कहा गया है.
मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं, जो लाभदायक, टिकाऊ और दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों के मुताबिक होगा. उन्होंने ये टिप्पणियां विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर हुई बातचीत के बाद की.
ट्रम्प की तारीफ के कूटनीतिक मायने
ट्रम्प ने मोदी को महान दोस्त और खुद को उनका बड़ा फैन बताया. यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील और टैरिफ को लेकर बातचीत चल रही है. क्यूयूएडी, इंडो-पैसिफिक, रक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर भारत-अमेरिका सहयोग दोनों देशों के रिश्तों में अहम बना हुआ है.
ट्रेड डील पर भी सकारात्मक संकेत
ट्रम्प के इस बयान को भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भी जोड़कर देखा जा रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पहले ही कह चुके हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है.
ट्रम्प का ये कहना ‘भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है’ निवेश, टेक्नोलॉजी और व्यापार सहयोग को लेकर भरोसे का संदेश माना जा रहा है.।
अमेरिका हाल के महीनों में कई भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ बढ़ा चुका है, लेकिन इसके बावजूद दोनों देश रक्षा, एआई, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. फरवरी में अमेरिका ने भारत पर लगाए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया था.
ट्रम्प पहले भी मोदी की तारीफ कर चुके
सितंबर 2019 में अमेरिका के ह्यूस्टन में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में ट्रम्प ने मोदी को भारत के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बताया था.
फरवरी 2020 में अहमदाबाद के ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में उन्होंने मोदी को टफ नेगोशिएटर और असाधारण नेता कहा था.
2024 के अमेरिकी चुनाव प्रचार के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि मोदी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और भारत-अमेरिका रिश्ते उनके कार्यकाल में मजबूत हुए.

