By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मीन राशि पर चंद्रमा का संचार, कर्क वाले बेकार के बहस में न पड़ें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > मीन राशि पर चंद्रमा का संचार, कर्क वाले बेकार के बहस में न पड़ें
Religion

मीन राशि पर चंद्रमा का संचार, कर्क वाले बेकार के बहस में न पड़ें

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:31 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है.आज शुक्रवार 26 जुलाई का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

Contents
Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है.आज शुक्रवार 26 जुलाई का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया
Horoscope Today:
पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 के दिन सावन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र रहेगा. वहीं सुकर्मा और धृति योग भी रहेगा.

आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मीन राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, वृषभ वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और कर्क वाले बहस में न पड़ें.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –

मेष राशि (Aries):
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है. किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें. समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी छवि में सुधार होगा. छात्रों के लिए दिन सामान्य साबित होगा.

वृषभ राशि (Taurus):
आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. मन परेशान रह सकता है. पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें और बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें. पूंजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. छात्रों के लिए समय उपयुक्त है, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. दोस्तों के साथ समय हंसी मजाक में गुजर सकता है.

मिथुन राशि (Gemini):
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेंगी सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे. नौकरी व्यापार में सफलता के योग हैं आर्थिक उन्नति होगी. पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है शांति से काम लें. संतान सम्बन्धी चिंता में पड़ सकते हैं धैर्य रखें. छात्रों को इच्छित परिणाम के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है. भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. तनाव में कमी आएगी.

कर्क राशि (Cancer):
आज आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जिस वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा. अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़े बेकार पड़े वाणी पर संयम रखें. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

सिंह राशि (Leo):
आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यालय में लंबित कार्यों को निपटाने में अधिकतर समय जाएगा. आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं. छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें. नौकरी व्यापार में आ रहे गतिरोध दूर होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन शुभ है, छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. भाई बहनों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का मौका मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन बढ़िया रहेगा. आज आपका किसी भी तरह की कोई उलझन या परेशानी से सामना नहीं होगा. दिन शांतिपूर्वक बीतेगा. कार्यालय में आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, पुरानी आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी. कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं. नौकरी व्यापार में काम सुचारू रूप से मिलेगा. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. छोटे भाई बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सावधानी बरतें.

तुला राशि (Libra):
आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. आर्थिक मामले अटक सकते हैं. नौकरी व्यापार के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा हो सकती है. अनावश्यक खर्चे उभर सकते हैं. छात्रों को मनोवांछित सफलता के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे. भाई बहनों के रिश्तों में तनाव का अनुभव करेंगे. अत्यधिक भागदौड़ के कारण परिवार की शांति भंग कर सकते हैं स्वयं पर नियंत्रण रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा, बहुत समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होगा. जिससे आप अत्यधिक उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पूंजी निवेश सोच समझकर करें. कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जोकि फायदेमंद साबित होगी. व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध प्राप्त होगा. धन लाभ की स्थिति बन रही है. छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी.

धनु राशि (Sagittarius):
आज का दिन बेहतर साबित होगा और सभी सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दोस्तों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों से सबक लेकर कोई बेहतरीन फैसला लेंगे. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे अध्ययन, अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. छात्र इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

मकर राशि (Capricorn):
आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे तनाव उभर सकता है. धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता प्राप्त होगी. आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं किंतु सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर पूरे होंगे. बेरोजगारों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं. छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, न करने पर ही अच्छा नतीजा नहीं मिलेगा.

कुम्भ राशि (Aquarius):
आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं. व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है. आर्थिक मामले उलझ सकते हैं. आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है. छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है. भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक माहौल शांत रहेगा, किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है. संयम से काम लें.

मीन राशि ( Pisces):
आज भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब का मन लुभाएगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं. सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अमित शाह के सामने अजित पवार ने रखी शर्त, हमें इतनी सीटों पर लड़ना है चुनाव…
Next Article ‘आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. …’, PM मोदी की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?