शेख हसीना के इस्तीफे का जश्न मनाने के दौरान होटल पर कर दिया हमला
By : DB News Update | Edited By: Supriya
Bangladesh Government Crisis : बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद प्रदर्शनकारियों की तालिबानी करतूत सामने आई है. यहां जेसोर में सोमवार को एक होटल में आग लगा दी गई, जिसमें कम से कम 8 लोगों की जलकर मौत हो गई और 84 लोग घायल हो गए. होटल के मालिक जेसोर जिले के अवामी लीग के महासचिव शाहीन चकलादार थे.
शेख हसीना के इस्तीफे का जश्न मना रहे थे
डिप्टी कमिश्नर अबरारुल इस्लाम ने इस घटना की पुष्टि की. मृतकों में से दो लोगों की पहचान 20 वर्षीय चयन और 19 वर्षीय सेजन हुसैन के रूप में हुई. अस्पताल के एक कर्मचारी हारुन रशीद ने बताया कि कम से कम 84 लोग वहां इलाज करा रहे थे, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं. शहर में विभिन्न स्थानों पर हजारों लोग प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे का जश्न मना रहे थे. जश्न के दौरान कुछ लोगों ने चित्तरमोर इलाके में जाबिर होटल में आग लगा दी और उसके फर्नीचर को तोड़ दिया. वहीं, जिला अवामी लीग कार्यालय और शरशा और बेनापोल क्षेत्रों में 3 और अवामी लीग नेताओं के घरों पर उपद्रवियों ने हमला किया.

