By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पहले सोना अब चांदी, देश की झोली में आया एक और पदक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > पहले सोना अब चांदी, देश की झोली में आया एक और पदक
Sport

पहले सोना अब चांदी, देश की झोली में आया एक और पदक

DB News
Last updated: 11/04/2026 1:04 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Paris 2024 Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन पूरा देश नीरज चोपड़ा के जेवलिन थ्रो फाइनल मुकाबले को देखने के लिए जगा रहा था.

Source : DB News Update

Contents
Paris 2024 Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन पूरा देश नीरज चोपड़ा के जेवलिन थ्रो फाइनल मुकाबले को देखने के लिए जगा रहा था.जेवलिन थ्रो फाइनल हाइलाइट्सनीरज मतलब मेडल की गारंटीपीएम सहित पूरे देश ने दी बधाईअशरद नदीम भी फाइनल राउंड में जगह बनाने में सफलअमन सहरावत हारेहॉकी टीम ने दिलाया भारत को चौथा पदक

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra Highlights: देर रात पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था क्योंकि गोल्डन बॉय ने भारत के लिए रजत पदक जीता था.पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वें दिन एक तरफ जहां शाम को भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, वहीं देशवासी नीरज चौपड़ा सिल्वर जीतकर देश का मान बढ़ाया. देर रात बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग उत्साहित नजर आए. क्योंकि भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भाला फेंककर देश को एक और पदक दिला दिया था. इसके लिए भारतवासी देर रात 01:22 बजे तक इंतजार करते रहे और नीरज चोपड़ा भारत को एक और पदक दिलाने में सफल रहे.

जेवलिन थ्रो फाइनल हाइलाइट्स

पहले तीन राउंड में 12 एथलीटों ने भाला फेंका. भाला फेंकने के लिए नीरज चोपड़ा आठवें नंबर पर आए. उनका पहला राउंड फाउल रहा. इसके बाद दूसरे राउंड में पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और पहले स्थान पर आए. दूसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने भी 89.45 मीटर भाला फेंककर अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और दूसरे स्थान पर आए. इसके बाद नीरज ने अगले तीन राउंड फाउल घोषित करवाए, जिसके बाद उन्होंने मेडल के लिए अपनी दावेदारी पक्की की और देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे.

नीरज मतलब मेडल की गारंटी

टोक्यो 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा इस बार सिल्वर मेडल के साथ स्वदेश लौटेंगे. इसके साथ ही वह ओलंपिक खेलों में दो बार पदक जीतने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. नीरज से पहले यह उपलब्धि नॉर्मन प्रिचर्ड, सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर को ही हासिल हुई थी. खास बात यह है कि मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर भी देश का गौरव बढ़ाया है.

पीएम सहित पूरे देश ने दी बधाई

नीरज को बधाई संदेश का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात उनकी मां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत पूरा देश बधाई देता रहा. उनकी मां ने कहा- “हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए रजत भी सोने के बराबर है…वह चोटिल हो गया था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफलता के साथ लौटे हैं. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई…”

उनकी मां ने कहा- “हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए रजत भी सोने के बराबर है…वह चोटिल हो गया था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं…”

अशरद नदीम भी फाइनल राउंड में जगह बनाने में सफल

नीरज के अलावा पाकिस्तान के अशरद नदीम भी फाइनल राउंड में जगह बनाने में सफल हुए. नदीम ने अपने पहले प्रयास में 86.59 मीटर का थ्रो किया था. टोक्यों ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज से इस बार भी ओलंपिक में गोल्ड की उम्मीद है. नीरज चोपड़ा इस बार भी गोल्ड जीतने में सफल रहे तो वो लगातार दो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले दुनिया का पांचवें जेवलिन थ्रोअर बन सकते हैं. उनसे पहले ऐसा कारनामा एरिक लेमिंग ( स्वीडन 1908 और 1912), जोन्नी माइरा ( फिनलैंड 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी ( चेक गणराज्य 1992 और 1996 ) और आंद्रियास टी ( नॉर्वे 2004 और 2008 ) ने किया था. हालांकि, भारत के किशोर जेना, अपने पहले ओलंपिक में फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे.

अमन सहरावत हारे

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. उनकी इस हार के साथ ही भारत की पुरुष वर्ग में सिल्वर और गोल्ड मेडल की उम्मीदें भी खत्म हो हई है. सेमीफाइनल में उन्हें 57 किग्रा वर्ग में जापान के हिगुची री से हार का सामना करना पड़ा है. री रियो ओलंपिक 2016 के सिल्वर पदक विजेता हैं.

हॉकी टीम ने दिलाया भारत को चौथा पदक

भारत बनाम स्पेन के बीच खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल करते हुए स्पेन को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. भारत ने पिछली बार के ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल को बरकरार रखा है. भारत ने सेमीफाइनल में हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है. भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक में चोथी बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई दी.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateParis Olympics 2024 Neeraj ChopraPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article तुला के लिए सामान्य, वहीं धनु वालों को धन लाभ
Next Article शनि देवता कुंभ राशि को कब छोड़ेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?