By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के बन रहे योग, जानें आज का भविष्यफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के बन रहे योग, जानें आज का भविष्यफल
Religion

पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के बन रहे योग, जानें आज का भविष्यफल

DB News
Last updated: 02/10/2025 5:18 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Daily Horoscope 24 September 2024: ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Daily Horoscope 24 September 2024: ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.सभी राशियों का आज 24 सितंबर 2024 का राशिफल-

सभी राशियों का आज 24 सितंबर 2024 का राशिफल-

मेष (Aries)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे. साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए. प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा. आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे.

वृषभ (Taurus)
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है. नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे. लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी . नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है

मिथुन (Gemini)
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है. आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा. आज आप खुद पर ध्यान देंगे. आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे. अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा. इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

कर्क (Cancer)
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा . बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा. अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे. आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी. महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहे.

सिंह (Leo)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं. समय का पूरा सदुपयोग करें. आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा. आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे. आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी. पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं.

कन्या (Virgo)
आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है. इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी. माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे. शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा. यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी.

तुला (Libra)
आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है. आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे. आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे. इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा. ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुए हैं. लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे.

वृश्चिक (Scorpio)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे. हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा. आपके खर्च बढ़ सकते हैं. किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है. कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं.

धनु (Sagittarius)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा. आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे. आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे . आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा. कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा.

मकर (Capricorn)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी. आज आपको थकान महसूस हो सकता है, आपके बिगड़ते काम बनेंगे. बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे. सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है. रुके हुआ धन का आगमन होगा. आपको वाहन सुख मिलेगा.

कुंभ (Aquarius)
आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे. अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घरवालों से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा. मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं. आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो. जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी.

मीन (Pisces)
आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा. आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा. साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा. आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी. आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा. किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से मांगी गई माफी! तिरुपति मंदिर में 4 घंटे चला शुद्धिकरण अनुष्ठान
Next Article मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों में क्यों मच रहा बवाल, जाने क्या है वजह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?