Festive Season: फेस्टिव सीजन खत्म होने के साथ ही 12 नवंबर से वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है, जो कि 16 दिसंबर तक चलेगा
By : DB News Update | Edited By: Supriya
Wedding Season: अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही फेस्टिव सीजन (Festive Season) अपने चरम पर पहुंच गया है. फेस्टिव सीजन के खत्म होने के साथ ही देश में वेडिंग सीजन (Wedding Season) की शुरुआत हो जाएगी. नवंबर-दिसंबर, 2024 के दौरान लाखों शादियां इस साल होने वाली हैं. जिसमें करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे. इस साल के वेडिंग सीजन से भारतीय इकोनॉमी और कारोबारियों को जबरदस्त फायदा हो सकता है. कारोबारियों को उम्मीद है इस बार शादियों में अधिकतर भारतीय सामानों का ही इस्तेमाल किया जाएगा.
12 नवंबर से शुरू हो जाएगा शादियों का सीजन
शादियों का सीजन 12 नवंबर, 2024 से शुरू हो जाएगा. कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की एक रिसर्च के अनुसार, इस साल वेडिंग सीजन में गुड्स एवं सर्विसेज रिटेल सेक्टर में करीब 5.9 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हो सकता है.
इस साल की शुभ विवाह तिथियां
जबलपुर गौरीघाट के निवासी पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार इस वर्ष शादी का सीजन 12 नवंबर, देव उठनी एकादशी से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा. नवंबर में शुभ तिथियां 12, 13, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, और 29 हैं, जबकि दिसंबर में 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, और 16 हैं. इसके बाद विवाह कार्यक्रम लगभग एक महीने तक रुक जाएंगे और जनवरी, 2025 के मध्य से मार्च तक फिर शुरू होंगे.

