टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका भी अगले राउंड में पहुंच चुकी हैं। अब पाकिस्तान को आखिरी मैच जीतने के साथ अमेरिका के अगले मैच में आयरलैंड से हारने की दुआ भी करनी होगी
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
T20Worldcup. अमेरिका भारत ने अमेरिका के खिलाफ अपना पहला क्रिकेट मैच 7 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में पहुंच गई। अमेरिका की हार से पाकिस्तान के अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। हालांकि, अब भी पाकिस्तान को आखिरी मैच जीतने के साथ अमेरिका के अगले मैच में आयरलैंड से हारने की दुआ भी करनी होगी। टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका भी अगले राउंड में पहुंच चुकी हैं।
भारत की जीत से पाकिस्तान का फायदा कैसे हुआ?
ग्रुप-ए में मंगलवार तक भारत और अमेरिका के 4-4 पॉइंट्स थे। बुधवार को भारत ने मैच जीता और 6 पॉइंट्स हासिल कर सुपर-8 में जगह बना ली। अमेरिका का आखिरी मैच आयरलैंड से 14 जून को होगा। अमेरिका अगर इसमें भी हार गया तो टीम 4 पॉइंट्स पर रुक जाएगी और इससे पाकिस्तान को फायदा होगा।
पाकिस्तान के 2 हार और एक जीत से 2 ही पॉइंट्स हैं। टीम का आखिरी मैच आयरलैंड से 16 जून को होगा। इसे जीतने पर पाकिस्तान के भी अमेरिका के बराबर 4 पॉइंट्स हो जाएंगे। इस कंडीशन में बेहतर रन रेट वाली सुपर-8 में पहुंचेगी। पाकिस्तान का मैच अमेरिका के बाद होगा, इसलिए उन्हें पता होगा कि क्वालिफाई करने के लिए किस अंतर से जीत चाहिए।
सुपर-8 में पहुंचा भारत
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत ने अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं और टीम ग्रुप ए में 6 अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है. हालांकि यूएसए अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को हराकर 6 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन पाकिस्तान और कनाडा के लिए अब 6 अंकों तक पहुंच पाना संभव नहीं है. ऐसे में टीम इंडिया अपना अगला मैच हार जाती है तो भी उसका टॉप-2 से बाहर होना असंभव है.
पाकिस्तान की सुपर-8 की उम्मीद कायम
पाकिस्तान टीम के सुपर-8 में जाने का समीकरण यह था कि यूएसए को भारत से हार मिले. चूंकि भारतीय टीम ने मेजबान यूएसए को हरा दिया है, इसलिए पाकिस्तान की सुपर-8 में जाने की उम्मीद बरकरार है. पाक टीम को यदि अगले चरण में जाना है तो अपना अगला मैच आयरलैंड से बड़े अंतर से जीतना होगा. इसी के साथ यह भी कामना करनी होगी कि यूएसए अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में आयरलैंड से हार जाए.
पाकिस्तान का सफर हुआ खत्म
अमेरिका और आयरलैंड का मैच रद्द होने के साथ ही पाकिस्तान का भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर खत्म हो गया है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में अमेरिका और फिर अगले मैच में भारत के खिलाफ हार मिली। पाकिस्तान ने फिर कनाडा के खिलाफ जीत हासिल की। उसका एक मैच आयरलैंड से होना है। उसे जीतकर भी बाबर आजम की टीम 4 पॉइंट तक ही पहुंच जाएगी। अमेरिका के 5 पॉइंट हो चुके हैं।
अमेरिका का टूर्नामेंट में सफर
अमेरिका ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में कनाडा को हराया था। इसके बाद पाकिस्तान को हराकर टीम ने बड़ा उलटफेर किया। सुपर ओवर में टीम को यह जीत मिली। अमेरिका की यह जीत क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में एक माना जा रहा है। फिर उसे भारत के खिलाफ हार मिली। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ मैच नहीं होने के बाद उसे एक और पॉइंट मिल गया। पाकिस्तान अब 4 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगा। कनाडा और आयरलैंड की टीम भी सुपर-8 की रेस से अब बाहर है।
नहीं हो पाया आयरलैंड के खिलाफ मैच
अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच को शुरू करने की काफी कोशिश हुई। फ्लोरिडा में मैच शुरू होने से पहले ही बारिश रूक गई थी। हालांकि पिछले कई दिनों से हुई बारिश की वजह से मैदान काफी गिला था। इसकी वजह से टॉस में देरी हुई। अंपायर ने दो बार मैदान का निरीक्षण किया। तीसरी बार 10.45 मिनट पर निरीक्षण होना था। उसी समय बारिश आ गई। मैदान पर फिर से कवर आ गए इसे रद्द करने की घोषणा भी कर दी गई।

