By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: छठ पूजा : नहाय खाय पूजा का समय और समाग्री सब जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > छठ पूजा : नहाय खाय पूजा का समय और समाग्री सब जानें…
Religion

छठ पूजा : नहाय खाय पूजा का समय और समाग्री सब जानें…

DB News
Last updated: 14/11/2025 10:06 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

छठ (Chhath 2024) का पहला दिन नहाय खाय होता है. नहाय की शुरूआत से ही छठ से जुड़ी सभी तैयारियां शुरू हो जाती है.

By : DB News Update | Edited By : सुप्रिया

Nahay Khay 2024: हर वर्ष कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि वाले दिन से सप्तमी तिथि तक छठ महापर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. महिलाएं इस दौरान भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करती है. 36 घंटे के इस निर्जला व्रत में महिलाएं सूर्य देव से अपने घरवालों के लिए मंगल कामना और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मांगती है. ऐसे में जानते हैं छठ के पहले दिन नहाय खाय को लेकर दिलचस्प बातें.

Contents
छठ (Chhath 2024) का पहला दिन नहाय खाय होता है. नहाय की शुरूआत से ही छठ से जुड़ी सभी तैयारियां शुरू हो जाती है.By : DB News Update | Edited By : सुप्रियाछठ महापर्व पूजा समयआज है नहाय खायमन, पेट, वचन और आत्मा को पवित्र करने का समयनहाय खाय की सामग्री

छठ महापर्व पूजा समय

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल छठ पूजा का महापर्व 5 नवंबर 2024, मंगलवार से शुरू होकर 8 नवंबर शुक्रवार को समाप्त होगा. 4 दिन के इस महापर्व को लेकर दिवाली के बाद से तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो जाती है.नहाय खाय वाले दिन पूजा करने का समय सुबह 06 बजकर 39 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 41 मिनट तक है. इस अवधि में पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है.

आज है नहाय खाय

नहाय खाय छठ का पहला दिन होता है. इस दिन छठ करने वाली महिलाएं सुबह उठकर नहाती है. जिसके बाद भगवान की पूजा आराधना करने के बाद सात्विक भोजन को ग्रहण करती है. नहाय खाय वाले दिन सात्विक भोजन में चावल, चने की दाल, कद्दू की सब्जी और पापड़ मुख्य व्यंजन होता है. यूपी और बिहार जैसे राज्यों में इस दिन आलू की भुजिया के साथ पापड़ और पकोड़े का भी सेवन किया जाता है.

मन, पेट, वचन और आत्मा को पवित्र करने का समय

सात्विक भोजन व्रती महिलाओं के मन, पेट, वचन और आत्मा को पवित्र करने का काम करता है. महिलाएं इसे प्रसाद के तौर पर सभी को देती है. नहाय खाय वाले दिन चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी का विशेष महत्व है. दिवाली के बाद से ही घर में किसी भी तरह का लहसुन और प्याज युक्त खाना बनना बंद हो जाता है. इस दौरान छठ खत्म होने तक तामसिक भोजन से दूरी बना ली जाती है.

हिंदू धर्म के लोगों के लिए छठ का पर्व इसलिए महापर्व है क्योंकि इसमें कई बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है. गंदे हाथों से छठ के सामान को छूना सही नहीं माना जाता है. छठ महापर्व के इस्तेमाल लाई जाने वाली वस्तुओं को जूठे हाथों से छूना भी पाप होता है.

गांव में छठ पर्व को लेकर अलग बर्तन और अलग चूल्हे तैयार किए जाते हैं. जो पूरी तरह से शुद्ध हो और छठ के अलावा किसी और काम में इस्तेमाल न किए गए हो.

नहाय खाय की सामग्री

नहाय खाय को लेकर सामग्री गिनी चुनी है. इस दिन सामग्री के तौर पर चावल, चने की दाल, कद्दू या लौकी की सब्जी का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि इस दौरान शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है. कोई भी वस्तु जूठी या गंदी न हो.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article Uttarakhand के अल्मोड़ा में सड़क हादसा, 20 की मौत, कई बस में फंसे
Next Article UP, केरल और पंजाब… तीनों राज्‍यों में वोटिंग की तारीख बदली, जान लें अब कब हैं उपचुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?