पद सम्हालते ही कहा- महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे, शाह ने कहा, “ICC अध्यक्ष की भूमिका के लिए चुने जाने पर डायरेक्टर्स और मेंबर बोर्ड्स के समर्थन और भरोसे के लिए आभारी हूं.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jay Shah Becomes Youngest ICC Chairman: 36 साल के जय शाह ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन गए हैं. शाह ने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली. वह ICC के 16वें, जबकि 5वें भारतीय चेयरमैन हैं. शाह ने कहा, ‘मैं क्रिकेट को ग्लोबली बढ़ाने के लिए काम करता रहूंगा. महिला क्रिकेट में और तेजी लाना हमारी प्राथमिकता है.’
शाह निर्विरोध ICC चेयरमैन चुने गए थे
ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हुआ था. ICC ने 20 अगस्त को बताया था कि बार्कले तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे. इसके बाद नए चेयरमैन के लिए आवेदन मांगे गए. जय के अलावा किसी ने नॉमिनेशन नहीं भरा. ऐसे में वे निर्विरोध चुन लिए गए.
ICC चेयरमैन के तौर पर जय शाह का कार्यकाल शुरू
CC ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। संस्था ने रविवार को लिखा- ICC चेयरमैन के तौर पर जय शाह का कार्यकाल शुरू होने के साथ ग्लोबल क्रिकेट का नया चैप्टर शुरू हुआ है। पद संभालने के बाद शाह ने अपने पहले बयान में कहा कि क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट्स को बढ़ावा मिले और महिला क्रिकेट में और तेजी लाना हमारी प्राथमिकता है।
शाह बोले- क्रिकेट को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए काम करेंगे शाह ने कहा, “ICC अध्यक्ष की भूमिका के लिए चुने जाने पर डायरेक्टर्स और मेंबर बोर्ड्स के समर्थन और भरोसे के लिए आभारी हूं। ग्लोबल क्रिकेट में अपार संभावनाएं हैं और मैं हर मौके पर खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ICC टीम और सदस्य देशों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
जय शाह निर्विरोध ICC चेयरमैन चुने गए थे ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हुआ था। वे 2020 से इस पद पर थे। ICC ने 20 अगस्त को बताया था कि बार्कले तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे। इसके बाद नए चेयरमैन के लिए आवेदन मांगे गए। नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख मंगलवार, 27 अगस्त तक जय के अलावा पद के लिए किसी और ने नॉमिनेशन नहीं भरा था। ऐसे में चुनाव नहीं हुआ और वे निर्विरोध चुन लिए गए।
ICC के 16 चेयरमैन में जय शाह सबसे युवा जय शाह इसी साल 22 सितंबर को 36 साल के हुए हैं। वे ICC के सबसे युवा चेयरमैन हैं। उनसे पहले बने सभी 15 चेयरमैन की उम्र 55 साल से ज्यादा रही है। 2006 में साउथ अफ्रीका के पर्सी सोन 56 साल की उम्र में सबसे युवा प्रेसिडेंट बने थे। जय शाह उनसे भी 20 साल छोटे हैं.
कैसे हुई क्रिकेट में एंट्री?
जय शाह बहुत छोटी उम्र से ही क्रिकेट प्रशासन से जुड़ गए थे. 2009 में उनकी उम्र मात्र 21 साल हुआ करती थी, जब वो सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट (अहमदाबाद) में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने थे. धीरे-धीरे उनका क्रिकेट प्रशासन में रुतबा बढ़ा और चार साल बाद ही यानी 2013 में उन्होंने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) में संयुक्त सचिव का पद संभाला. उस समय जय के पिता अमित शाह GCA के अध्यक्ष हुआ करते थे. GCA के संयुक्त सचिव पद पर रहते जय शाह ने निर्माण कार्यों की देखभाल की, जिनमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पुनर्निर्माण भी शामिल रहा.
2015 में BCCI में हुआ आगमन
साल 2015 में जय शाह, BCCI में ‘फाइनेंस एंड मार्केटिंग समिति’ के सदस्य बने और इस दौरान वो कई सालों तक GCA के संयुक्त सचिव भी बने रहे. आखिरकार उन्होंने 2019 में संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा दिया और इस्तीफे के एक महीने बाद ही उन्हें इतिहास में BCCI का सबसे युवा सचिव चुन लिया गया. 2022 में कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा उनका सचिव के तौर पर चयन हुआ और उनका मौजूदा कार्यकाल 2025 में समाप्त होगा.
एशियाई क्रिकेट काउंसिल का भार
BCCI के सचिव पद पर रहते हुए जय शाह ने 2021 में एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट होने का भार भी संभाला. हालांकि 2024 की शुरुआत में शाह का कार्यकाल समाप्त हुआ और एसीसी का अगला अध्यक्ष श्रीलंका से चुना जाना था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने जय शाह के कार्यकाल को जारी रखने के समर्थन में अपना वोट दिया था.

