चिन्मय कृष्ण दास प्रभु के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला हुआ है. गंभीर चोटें आने के बाद उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Bangladesh Violence: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है. वहां जेल में बंद हिंदू धर्मगुरु एवं इस्कॉन के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास प्रभु के वकील रमन रॉय पर भी कट्टरपंथियों ने जानलेवा हमला किया है. गंभीर चोटें आने के बाद उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है. इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस्लामी कट्टरपंथियों ने रमन रॉय के घर पर तोड़-फोड़ की और उन पर बेरहमी से हमला किया.
सोशल मीडिया X पर लिखा..
इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने दावा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, रमन रॉय के लिए प्रार्थना करें. उनका एकमात्र ‘कसूर’ चिन्मय कृष्ण प्रभु का अदालत में बचाव करना था. इस्लामवादियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह आईसीयू में भर्ती हैं और अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
बता दें कि बांग्लादेश इस्कॉन के एक प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास ने ब्रह्मचारी रंगपुर में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक रैली की थी. इसके बाद उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया और ढाका से गिरफ्तार किया गया था.

