By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जम्मू में मृत मिले दो पुलिसकर्मी, शरीर पर लगी थी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > जम्मू में मृत मिले दो पुलिसकर्मी, शरीर पर लगी थी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच
Jammu & Kashmir

जम्मू में मृत मिले दो पुलिसकर्मी, शरीर पर लगी थी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

DB News
Last updated: 05/04/2026 11:33 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई है.जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन में पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े देखे गए.

Source : DB News Update

Contents
प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई है.जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन में पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े देखे गए.AK-47 से किया हमला, फिर खुद को गोली मारीएक-दूसरे पर गोलियां चलाने के कारण?कोई आपसी विवाद था या कोई और बात..

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Two Policeman found Dead in Udhampur: जम्मू के उधमपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रविवार सुबह (8 दिसंबर 2024) को दो पुलिसकर्मी गोली लगने से मृत पाए गए हैं. घटना काली माता मंदिर के पास की बताई जा रही है. आसपास के लोगों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है. पुलिस जांच में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार, अभी तक की जांच में घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश सामने आई है.

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन में पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े देखे गए. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उधमपुर जिला अस्पताल ले गई. प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई है.

SSP उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा, “घटना सुबह 6.30 बजे हुई. वे सोपोर से तलवारा स्थित प्रशिक्षण केंद्र की ओर जा रहे थे. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था. 2 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है. तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है. उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा.”

AK-47 से किया हमला, फिर खुद को गोली मारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी हेड कॉन्स्टेबल मलिक ने गोलीबारी में अपनी एके 47 राइफल का इस्तेमाल किया।दोनों सोपोर में तैनात थे और कश्मीर के रहने वाले थे. प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि आरोपी मलिक ने पहले ड्राइविंग कर रहे रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। घटना रविवार सुबह 6.30 बजे की है.

बाद में स्थानीय लोगों ने रेहमबल इलाके में काली माता मंदिर के पास पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े देखकर पुलिस को खबर की।

पिछले साल जून में भी एक जवान ने की थी आत्महत्या पिछले साल जून में कठुआ जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 23 साल विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी.

एक-दूसरे पर गोलियां चलाने के कारण?

असल में जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना तड़के करीब साढ़े छह बजे मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि दोनों पुलिसकर्मी संभवतः एक-दूसरे पर गोलियां चलाने के कारण मारे गए. हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है और जांच जारी है.

कोई आपसी विवाद था या कोई और बात..

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कैसे हुई इसका सटीक कारण जानने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. घटनास्थल से मिले मिले साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है. पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों पुलिसकर्मियों के बीच कोई आपसी विवाद था या घटना में किसी बाहरी तत्व की भूमिका रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. सोर्स-पीटीआई

You Might Also Like

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, पुल और सड़कें बहीं

किश्तवाड़ में बादल फटा, 38 लोगों की मौत, 35 की हालत नाजुक

सावन के आखिरी सोमवार से पहले अनंतनाग में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सनातन धर्म में महाकुंभ को क्यों बताया गया है अति विशेष?
Next Article ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज में की बराबरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?