By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दिल्ली के DPS सहित कई स्कूलों फिर से बम से उड़ाने की धमकी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Delhi > दिल्ली के DPS सहित कई स्कूलों फिर से बम से उड़ाने की धमकी
Delhi

दिल्ली के DPS सहित कई स्कूलों फिर से बम से उड़ाने की धमकी

DB News
Last updated: 12/04/2026 12:11 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार को मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला.

Source : MEDIA

Contents
दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार को मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला.दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को इसी तरह टारगेट किया गयादिल्ली हाईकोर्ट को भी मिली थी उड़ाने की धमकीधमकीवाले मेल में क्या धमकी दीमैक्स हॉस्पिटल के सेंटर ऑफिस को मिले ईमेल में स्पष्ट धमकी दी गई थी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Delhi School Bomb Threat News: दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों को 14 दिसंबर की सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया. इसकी सूचना मिलते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई. धमकी वाले ईमेल की जानकारी दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को स्कूल प्रबंधन ने तत्काल दी. पुलिस की टीमों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया कि बम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है. स्कूल मैनेजमेंट ने दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को सुबह 6.00 बजे इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल की टुकड़ियां स्कूल कैंपस में पहुंचीं और जांच शुरू कर दी.

दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को इसी तरह टारगेट किया गया

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले शुक्रवार (13 दिसंबर) को दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएस, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैंब्रिज स्कूल को शुक्रवार को भी बम की धमकी मिली थी. वहीं, इससे पहले सोमवार (9 दिसंबर) को दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को इसी तरह टारगेट किया गया था और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. एक हफ्ते में धमकी का यह तीसरा मामला है.

दिल्ली हाईकोर्ट को भी मिली थी उड़ाने की धमकी

इस महीने की 12 तारीख को दिल्ली हाईकोर्ट को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें दोपहर बाद जज चैंबर में धमाका करने की बात कही गई थी. धमकी का जो मेल मिला उसमें दावा किया गया था कि कोर्ट परिसर में तीन बम प्लांट किए गए हैं. सूचना मिलते ही यहां भी पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और सतर्क हो गई. दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया, हालांकि अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है.

धमकीवाले मेल में क्या धमकी दी

दिल्ली पुलिस को लिखे गए ईमेल में कहा गया था “उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को आपके दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका पिछले झांसों का संदेह दूर कर देगा, दोपहर के तुरंत बाद जज चैंबर में धमाका होगा. ईमेल में दावा किया गया था कि तीन बम प्लांट किए गए हैं. दरअसल उनकी यह धमकी जुमे की नमाज के संदर्भ में दी गई है. ईमेल में स्थान के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन कोर्ट का जिक्र है. इस ईमेल में राजनीतिक साजिश का भी जिक्र है, जिसमें पाकिस्तान की आईएसआई, कुछ व्यक्तियों और राजनीतिक परिवारों को निशाना बनाने की योजना बताई गई है.

मैक्स हॉस्पिटल के सेंटर ऑफिस को मिले ईमेल में स्पष्ट धमकी दी गई थी

स्कूलों के अलावा दिल्ली के कुछ अस्पताल और अदालत को भी धमकियां दी गईं। इससे पहले 13 सितंबर को दिल्ली के शालीमार बाग, द्वारका और साकेत स्थित मैक्स के तीन अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मैक्स हॉस्पिटल के सेंटर ऑफिस को मिले ईमेल में स्पष्ट धमकी दी गई थी कि अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, यह भी अफवाह मात्र साबित हुई।वहीं, एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट को धमकी भरा एक ईमेल मिला। दिल्ली पुलिस को स्पष्ट रूप से संबोधित करते हुए लिखे गए ईमेल में कहा गया, “उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को आपके दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका पिछले झांसों का संदेह दूर कर देगा। दोपहर के तुरंत बाद जज चैंबर में धमाका होगा।”

ईमेल में दावा किया गया कि तीन बम प्लांट किए गए हैं। यह धमकी जुमे की नमाज के संदर्भ में दी गई। इस ईमेल में राजनीतिक साजिश का भी जिक्र था, जिसमें पाकिस्तान की आईएसआई, कुछ व्यक्तियों और राजनीतिक परिवारों को निशाना बनाने की योजना बताई गई।

बम की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मामले को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लिया और सुरक्षा को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया। हालांकि, पुलिस को तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल, दिल्ली पुलिस और प्रशासन ऐसे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

You Might Also Like

लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत

भारत टैक्सी सर्विस से किसे होगा फायदा! जानें…

Air India प्लेन के इंजन में लगी आग, तुरंत दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

‘केंद्र जो पैसे भेजती है, उसे लूटकर TMC काडर पर किया जाता है खर्च’- पीएम मोदी

Delhi CM पर हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsDelhi School Bomb Threat Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कारोबार में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article अल्लू अर्जुन के बेडरूम में घुसी थी पुलिस! इस पर प्रशासन दे रहा सफाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?