By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: NH-45 जबलपुर-भोपाल हाईवे का ROB भरभराकर गिरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > NH-45 जबलपुर-भोपाल हाईवे का ROB भरभराकर गिरा
Madhya PradeshNational

NH-45 जबलपुर-भोपाल हाईवे का ROB भरभराकर गिरा

DB News
Last updated: 11/09/2026 10:34 PM
DB News
Share
7 Min Read
आरओबी गिरने से वाहनों का आवागमन बाधित.
SHARE

जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर स्थित एक रेल ओवर ब्रिज गिरने से आवागमन बाधित, डाईवर्ट किया गया वाहनों का रूट

Source : DB News Update  

Contents
जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर स्थित एक रेल ओवर ब्रिज गिरने से आवागमन बाधित, डाईवर्ट किया गया वाहनों का रूटकंसल्टेंसी कंपनी पर आरोप मढ़े जा सकते हैं628 करोड़ की लागत से बनाई गई थी सड़कMPRDC में हो रहे भ्रष्टाचार की खुली पोलएनएचएआई बिना हैण्डओवर लिए कैसे करता रहा टोल वसूली?सड़क पर पड़ी दरार पर कुछ भी बोलने से बचते रहे अधिकारीयातायात प्रभावित: अब तय करनी होगी लंबी दूरी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Jabalpur HN 45 Bridge Collapse: मध्य प्रदेश जबलपुर से करीब 30 किमी दूर भोपाल को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 45 (NH-45) का नवनिर्मित पुल कहा हिस्सा भरभराकर गिर गया. जिसके कारण वाहनों का आवागमन बंद हो गया है. यह घटना 22 फरवरी 2026 रविवार को उस दौरान घटी जब इस रूट से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन हो रहा था. शहपुरा में बना रेल ओवर ब्रिज (ROB) हिस्सा गिरने से वाहनों के आवागमन मार्ग में परिवर्तन किया गया है और सभी वाहनों को डाईवर्टेड रूट से जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं. डाईवर्टेड रूट के मुताबिक छोटे वाहनों के लिए कोई किसरौंद (kishrod) टोल नाके से किसरौंद गांव से खामदेही जाकर वापस शहपुरा आना है. वहीं बड़े वाहनों के लिए पाटन बायपास से पाटन होकर शहपुरा या भेड़ाघाट से पाटन होकर शहपुरा के लिए डाईवर्टेड रूट तय किया गया है. इस पुल के गिरने से न केवल फ्लाईओवर की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. बल्कि एमपीआरडीसी द्वारा बनवाए गए इस आरओबी की निगरानी पर भी कहीं न कहीं कोर कसर देखने को मिल रही है.

कंसल्टेंसी कंपनी पर आरोप मढ़े जा सकते हैं

जबलपुर शहपुरा के पास बने आरओबी के अचानक भरभराकर गिरने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इसी आरओबी का एक हिस्सा गिर चुका है. जिस पर लीपापोती हो चुकी है. अब यह दूसरा हिस्सा भी भसक गया है. जिसे अधिकारियों द्वारा कितनी गंभीरता के साथ लिया जाएगा? यह बात सभी को पता है. क्योंकि अक्सर अधिकारी कन्सल्टेंसी कंपनी पर आरोप मढ़कर मामले से इतिश्री कर लेते हैं. अभी महज 5 साल पहले बनकर तैयार हुए इस आरओबी के टूटने से न केवल निर्माण करने वाली कंपनी जिम्मेदार है, बल्कि सरकारी महकमें के अधिकारी भी उतने ही जिम्मेदार हैं, जिनकी निगरानी में इसका निर्माण हुआ है.

628 करोड़ की लागत से बनाई गई थी सड़क

एनएच-45 का जबलपुर से भोपाल का हिस्सा 628 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया गया थाङ इसके गिरने से यात्रियों के आवागमन रुकावट आ गई है. इस रूट के यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है. गौरतलब है कि इस ब्रिज का एक हिस्सा पिछले साल दिसंबर में ही जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत के नाम पर उसे बंद कर दिया गया था. प्रशासन ने दूसरे हिस्से से वाहनों की आवाजाही चालू रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन सड़क का वह हिस्सा भी आज रविवार को वाहनों के भारी दबाव और सड़क की खराब गुणवत्ता के कारण ढह गया.

MPRDC में हो रहे भ्रष्टाचार की खुली पोल

जबलपुर भेड़ाघाट अंधमूक बायपास से हिरन नदी तक के 54 किलोमीटर लंबे सड़क के इस हिस्से का निर्माण मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) की के माध्यम से कराया गया था. पैकेज-1 के तहत इस मार्ग और फ्लाईओवर पर करीब 628.45 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. निर्माण कार्य नवंबर 2015 में शुरू हुआ था और जनवरी 2020 में इसे पूरा कर लिया गया था. दिलचस्प बात यह है कि एनएच-45 का हिस्सा और यह आरओबी गारंटी पीरियड में है, इससे पहले ही आरओबी भरभराकर गिर गया. इतना ही नहीं यह सड़क पर बनने के कुछ दिनों बाद दरारें आ गईं थीं, जिससे इस सड़की की लाइफ ज्यादा दिनों तक टिकने की नहीं थी. अब तो ब्रिज का आधा हिस्सा गिरने से स्थिति और साफ हो गई कि इस आरओबी का निर्माण घटिया है और इस रोड पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है.

एनएचएआई बिना हैण्डओवर लिए कैसे करता रहा टोल वसूली?

बताया जा रहा है कि एमपीआरडीसी ने निर्माण एजेंसी मेसर्स वागड़ इंफ्रा प्रोजेक्टस लिमिटेड और मेसर्स सोराठिया के माध्यम से कराया था, जिसकी खराब गुणवत्ता के करण एनएचएआई के अधिकारियों ने इस रोड को हैण्डओवर नहीं लिया था. एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने इन निर्माण एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट भी किया था. दिलचस्पी वाली बात यह है कि यह जिस सड़क की टोल वसूली एनएचएआई के माध्यम से किया जा रहा है. लेकिन इस सड़क को बिना हैण्डओवर लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) कैसे टोल वसूली कर रहा है? इतना ही नहीं विगत 5 सालों में हुई टोल वसूली की रकम कहां जमा हो रही थी? और यदि एनएचएआई में टोल वसूली की रकम जमा हो रही थी तो इस सड़क का मेंटेनेंस एनएचएआई के द्वारा क्यों नहीं कराया गया? ऐसे कई सवाल हैं, जिनका उत्तर मिलना अभी बाकी है.

सड़क पर पड़ी दरार पर कुछ भी बोलने से बचते रहे अधिकारी

एनएच-45 जब बनकर तैयार हुई थी, उसके कुछ दिनों बाद ही इस सड़क पर चौड़ी दरार पड़ गई थी, कई जगह कंक्रीट सड़क से गिट्‌टी उखड़ने लगी थी. इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किए जा रहे थे तो उनका रटा-रटाया एक ही जवाब रहता था कि इस सड़क के हिस्से की जमीन पर ‘काली मिट्टी’ है, जिसके कारण सड़क धंस रही है और सड़क की गुणवत्ता पर पर्दा डालने की कोशिश की गई थी. अब सवाल उठता है कि आरओबी बनने से पहले सड़क के हिस्से का निर्माण से पहले मृदा परीक्षण (Soil Testing) होता है, ऐसे में अधिकारियों का यह तर्क बिल्कुल भी फिट नहीं बैठ रहा है कि इस रोड पर काली मिट्‌टी होने की वजह से सड़क खराब हुई है. अब जब यह सड़क धंस रही है तो बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है.

यातायात प्रभावित: अब तय करनी होगी लंबी दूरी

आरओबी के टूटने से जबलपुर-भोपाल राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है. अब वाहनों को जबलपुर आने-जाने के लिए पाटन रोड या चरगवां रोड का लंबा चक्कर लगाना होगा. इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली  पर सवाल खड़े किए हैं और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP Jabalpur HN 45 Bridge CollapseMP NEWSNH-45ROB
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article होलाष्टक में शादी की भूलकर भी न करें चर्चा, जीवनभर पति-पत्नी को सहना पड़ेगी पीड़ा
Next Article भौतिक नेत्रों संसार को और अलौकिक नेत्रों से भगवान को निहारें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?