मध्य प्रदेश में 11 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, केंद्रीय कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिली
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP In 11 New Kendriya Vidyalayas : मध्य प्रदेश को केंद्र से बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय कैबिनेट ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। इनमें से 11 विद्यालय मध्य प्रदेश में खुलेंगे. ये सभी केंद्रीय विद्यालय अलग-अलग जिलों में खुलेंगे. इनमें से एक केंद्रीय विद्यालय भोपाल को भी मिला है.
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे ये विद्यालय
मध्य प्रदेश में खुलने वाले ये 11 केंद्रीय विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. साथ ही छात्रों के लिए स्कूल में सारी सुविधाएं मौजूद होगी. पढ़ाई सीबीएसई के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी. केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी.
इन जगहों ने पर होगा केंद्रीय विद्यालय का निर्माण
केंद्र ने मध्य प्रदेश को 11 नए केंद्रीय विद्यालय दिए हैं. इसके चयन में बड़े और छोटे शहरों का ख्याल रखा गया है. इसकी वजह से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. नए केंद्रीय विद्यालय धार्मिक नगरी मैहर और वर्ल्ड टूरिस्ट साइट खजुराहो में भी खोला जाएगा. इसके साथ ही उज्जैन के नागदा में भी एक केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है.
इसके साथ ही भोपाल, अशोकनगर, बालाघाटा के तिरोदी, सिवनी के बरघट, कटनी के झिंझरी, मुरैना के सबलगढ़, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और भोपाल में सेंट्रल पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में बनेगा.

