By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP के IPS और IAS की अमीरी जानने सरकार ने मांगा प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP के IPS और IAS की अमीरी जानने सरकार ने मांगा प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा
Madhya Pradesh

MP के IPS और IAS की अमीरी जानने सरकार ने मांगा प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा

DB News
Last updated: 12/04/2026 11:33 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश में कार्यरत आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्ति का पूरा विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा.

Source : DB News Update

Contents
मध्य प्रदेश में कार्यरत आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्ति का पूरा विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा.ऑनलाइन जानकारी देंगे अधिकारी2026 में आईएएस और आईपीएस बढ़ी संपत्तियां

By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi

MP Latest News: भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को 31 जनवरी 2025 के पहले अपनी अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा देना होगा. क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कुछ दिन पहले आदेश जारी किया गया था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि मंत्रालय में पदस्थ शासकीय कर्मचारियों को 31 जनवरी 2025 के पहले अपनी चल-अचल संपत्ति का पूरा ऑनलाइन अपलोड करना है. अब आईएएस आईपीएस और आईएफएस के अधिकारी भी 31 जनवरी के पहले अपने और परिवार के नाम पर मौजूद संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करेंगे. इस संबंध में केंद्रीय कर्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने पहले ही आदेश जारी कर दिया था. इससे यह पता चल जाएगा कि अधिकारी कितने अमीर हैं ?

ऑनलाइन जानकारी देंगे अधिकारी

राज्य के किसी भी कोने में अपनी संपत्ति का विवरण ऑनलाइन अपलोड किया जाना है. इसके अलावा इसकी हार्ड कॉपी भी सरकार को देना पड़ेगी. सबसे महत्वपूर्ण बात मध्य प्रदेश या प्रदेश के बाहर की जानकारी भी अपलोड करने के अलावा पैतृक संपत्ति के विवरण की जानकारी भी अधिकारियों को देना होगी. इसमें संपत्ति खरीदने से लेकर वर्तमान बाजार मूल्य भी दस्तावेजों में अंकित करना पड़ेगा.

2026 में आईएएस और आईपीएस बढ़ी संपत्तियां

मध्य प्रदेश कैडर के आइएफएस मनोज अग्रवाल प्रदेश के सबसे धनी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) हैं। उनके पास दिल्ली, गाजियाबाद, भोपाल और कटनी के झिन्ना गांव में बेशकीमती मकान, फ्लैट, दुकान और जमीनें हैं, जिनकी कुल कीमत 12.61 करोड़ है। वे इन संपत्तियों से सालाना 5.50 लाख रुपए भी कमाते हैं। वहीं आइएफएस बिंदु शर्मा के पास दिल्ली के जंगपुरा में 3.60 करोड़ का फ्लैट है, जो सालाना 17.13 लाख रुपए की कमाई देता है। इसमें मध्य प्रदेश कैडर के आइपीएस एवं एडीजी इंटेलीजेंस ए. साईं मनोहर की भी साझेदारी है। इनके अलावा आइएफएस अर्चना शुक्ला के पास भोपाल में डुप्लैक्स और फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 2.50 करोड़ है, जहां से सालाना 3.76 लाख रुपए की कमाई होती है। वे मध्य प्रदेश कैडर के आइएएस एवं एसीएस गृह शिवशेखर शुक्ला की पत्नी हैं।

तो हाल में वन बल प्रमुख की कमान संभालने वाले शुभरंजन सेन ने अपने पास 42 लाख की अचल संपत्ति होना बताया है। अपने संपत्ति ब्योरे में इसके अलावा इन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। आइएफएस अफसरों में मानव संसाधन एवं विकास के पीसीसीएफ बी अन्नागिरी के अलावा लगभग सभी अधिकारियों ने भोपाल में जमीनें खरीदीं। इन प्रॉपर्टीज से उन्हें सालाना कमाई भी हो रही है।
मनोज अग्रवाल, पीसीसीएफ, कैल्पा: पत्नी के नाम अग्रवाल की आधे से अधिक जमीनें, कुछ विरासत में मिलीं
-शिप्रा सन सिटी गाजियाबाद में फ्लैट, पत्नी भी हिस्सेदार, कीमत 50 लाख, इससे कमाई 2.50 लाख रुपए सालाना।

– यूपी के झालू गांव में दुकान व मकान विरासत में मिली, कीमत 50 लाख रुपए।

– लखनऊ के अलीगंज में मकान, विरासत में मिला, कीमत 10 करोड़।

– कटनी के झिन्ना में पत्नी के नाम जमीन खरीदी, कीमत 20 लाख।

– भोपाल के खजूरी कला में पत्नी के नाम जमीन खरीदी, कीमत 60.51 लाख।

– दिल्ली के द्वारका सेलटर-11 में पत्नी के नाम से फलैट, कीमत 60 लाख रुपए, सालाना 3 लाख रुपए कमाई हो रही।

– भोपाल के बरखेड़ा में पत्नी के नाम जमीन खरीदी, कीमत 20 लाख रुपए।

नोट: 12.61 करोड़ की संपऌिा, सालाना 5.50 लाख रुपए कमाई।

शुभरंजन सेन, वन बल प्रमुख, एमपी
-भोपाल के दामखेड़ा में पत्नी और स्वयं के नाम मकान, कीमत 42 लाख रुपए।

बिंदु शर्मा, पीसीसीएफ, उत्पादन
-दिल्ली के जंगपुरा में आइपीएस पति ए साईं मनोहर के संयुक्त खाते में 3.60 करोड़ का फ्लैट। सालाना 17.13 लाख कमाई।

अर्चना शुक्ला, एपीसीसीएफ
– भोपाल के बागसेवनिया स्थित एमर्राल्ड पार्क में 1.25 करोड़ का डुप्सलेक्स। सालाना 1.84 लाख रुपए किराया आ रहा। इसमें मध्य प्रदेश कैडर के आइएएस पति एवं एसीएस शिवशेखकर शुलला ने 20 लाख रुपए का कर्ज दिलाने में मदद की।

– भोपाल के टीटी नगर स्थिति तुलसी टॉवर के फोर्थ फ्लोर पर वर्ष 2019 में 1 करोड़ का थ्री बीएचके फ्लैट खरीदा, वर्तमान कीमत 1.25 करोड़। सालाना 1.92 लाख किराया आ रहा। नोट: 2.50 करोड़ की संपत्ति, 3.76 लाख कमाई।

एचयू खान, पीसीसीएफ, एमडी, वन विकास निगम
– गुना के सैय्यदपुरा में रहवासी मकान विरासत में मिला, कीमत 1.25 करोड, मां भी हिस्सेदार, सालाना कमाई 2 लाख रुपए।

– भोपाल की इंदिरा विहार कॉलोनी में प्लाट, कीमत 85 लाख रुपए।

– गुना के गुलाबगंज में प्लाट, कीमत 15 लाख रुपए। विरासत में मिला।

नोट: 2.25 करोड़ की संपऌिा, सालाना 2 लाख कमाई।

बीएस अन्निगिरी, पीसीसीएफ, मानव संसाधन एवं विकास
– इंदौर के आंबेड़कर नगर स्थित वृंदावन फेस-1 में रहवासी जमीन, 5.50 लाख में ली थी, अब 11 लाख कीमत बताई।

– उसी पते पर ही पत्नी के साथ हिस्सेदारी में दूसरा प्लाट कीमत 12.50 लाख रुपए।

नोट: 23.5 लाख रुपए की संपत्ति।

बिभाष कु. ठाकुर, पीसीसीएफ, अनुसंधान एवं विस्तार
– भोपाल के फंदा में 50 लाख रु. की 9500 स्क्वेयर फीट जमीन।

– नर्मदापुरम रोड पर पत्नी के साथ संयुक्त खाते में चिनार फार्च्यून सिटी में 1440 स्लवायर फीट का 45 लाख का मकान।

– भोपाल के सागर विलास में 1900 स्क्वायर फीट का मकान 2014 में पत्नी के साथ 44.99 लाख में खरीदा, अब 50 लाख कीमत, 1.60 लाख रु. किराया।

नोट: 1.45 करोड़ की संपत्ति, 3.03 लाख कमाई।

पुरुषोत्तम धीमान, पीसीसीएफ विकास
– हिमाचल के हमीरपुर में 5.25 लाख की कृषि भूमि।

– भोपाल की छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में 49 लाख का मकान।

– हिमाचल के महालाइमा में पत्नी के नाम 27.15 लाख का प्लाट।

– नोएडा बुद्ध नगर में संयुक्त खाते में 78.40 लाख का फ्लैट।

– हिमाचल के हमीरपुर में 16.40 लाख का दुकान, मकान व कृषि भूमि विरासत में मिली।

-नोट: 1.76 करोड़ की संपत्ति। सालाना 37,200 रुपए कमाई।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article खुले में मांस विक्रय पर पाबंदी के बाद अब MP में शराबबंदी!
Next Article MP सरकार एक बार फिर शराब दुकान और मिनी बार खोलने जा रही, आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?