विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है. लेकिन ये दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Rohit Sharma And Virat Kohli In ODI World Cup: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए BCCI ने शनिवार, 4 अक्टूबर को भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया में 19 अक्टूबर से भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम में शामिल तो कर लिया गया है. लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी छीन ली गइ है, उनकी जगह भारत की वनडे टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गिल को भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, वहीं अब रोहित के टीम में रहते हुए भी शुभमन गिल को ODI की कमान भी सौंपी गई है. वहीं अब इसके चलते रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 में वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर संशय है. इस मसले को लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है.
रोहित और विराट खेलेंगे ODI World Cup?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद सेलेक्टर और पूर्व क्रिकेटर अजीत आगरकर से रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकिर 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘रोहित और विराट दोनों ही इस समय इस बारे में कोई बात नहीं कहना चाहते’.
23 अक्टूबर को खेलेगी एउलेड
भारतीय टीम दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेलेगी. वहीं इस दौरे का तीसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. ये सभी वनडे मैच 9:00 AM भारतीय समय अनुसार खेले जाएंगे. भारतीय टीम इस दौरे का पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेलेगी और दूसरा टी20 मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी.
पाड्या को नहीं मिली जगह
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इन दोनों सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. टीम के एलान के बाद टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इसका कारण भी बताया है. अगरकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि “वह (हार्दिक पांड्या) ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट नहीं है. हमें समय के साथ पता चलेगा कि वह कितने अर्से तक बाहर रहेगा. वह सीओई (उत्कृष्टता केंद्र) जाकर रिहैब शुरू करेगा, उसके बाद ही पता चल सकेगा.”
विराट और रोहित का संन्यास
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत के साथ ही इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले 7 मई को रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. इसके पांच दिन बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया. लेकिन इन दोनों प्लेयर्स ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर अभी तक कोई बात नहीं कही है.

