By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड, NAAC ने जारी की ग्रेडिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Science > Education > रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड, NAAC ने जारी की ग्रेडिंग
EducationMadhya Pradesh

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड, NAAC ने जारी की ग्रेडिंग

DB News
Last updated: 14/09/2026 1:20 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा मिला ग्रेड !

Source : DB News Update

Contents
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा मिला ग्रेड !पहले आरडीवीवी को मिला था B ग्रेडकैसे निर्धारित होता है ग्रेड?कुलपति से कुलगुरु का सफर और अब इंडिया से भारत2026 में RDVV में राष्ट्रपति का आगम20 छात्रों को मिले स्वर्ण पदकयुवाओं के भारत को बड़ी अपेक्षाएं

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी.

RDVV Jabalpur News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार उच्च शिक्षा में नए आयाम स्थापित कर रहा है प्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा निर्धारित मानकों पर ए ग्रेड दिया गया है.

नैक की टीम ने 18 से 20 जुलाई तक विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, कंसल्टेंसी, आधारभूत ढांचा, विद्यार्थी सहयोग, गवर्नेंस, लीडरशिप मैनेजमेंट, इनोवेशन आदि मानकों के आधार पर परखा था।.

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को पूर्व में नैक द्वारा वर्ष 2002 एवं वर्ष 2015 में बी ग्रेड प्रदान किया गया था. इस बार नैक द्वारा विश्वविद्यालय को ए ग्रेड मिलने पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरना सराहनीय है.

पहले आरडीवीवी को मिला था B ग्रेड

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को पूर्व में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2002 एवं वर्ष 2015 में ‘बी’ ग्रेड प्रदान किया गया था. उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिये केन्द्रीय स्तर पर स्थापित संस्थान नेशनल एसिसमेंट एण्ड एक्रीडिटेशन काउंसल (NAAC) के साथ राज्य स्तर पर भी स्टेट लेवल नेक सेल (SLNC) संचालित है.

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय नैक प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालयों को गुणवत्तायुक्त बनाने के लिये निर्धारित मापदण्डों के आधार पर प्रशिक्षण, तकनीकी आवश्यकताओं के लिये हैण्ड होल्डिंग, महाविद्यालय की प्रगति की समीक्षा और समस्याओं का समाधान, आर्थिक सहयोग नैक से समन्वय करने तक हर चरण की तैयारी कराकर सभी शासकीय महाविद्यालयों को नैक प्रत्यायन एवं NIRF से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

कैसे निर्धारित होता है ग्रेड?

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने 18 से 20 जुलाई 2024 तक विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, कंसल्टेंसी, आधारभूत ढांचा, विद्यार्थी सहयोग, गवर्नेंस, लीडरशिप मैनेजमेंट, इनोवेशन आदि मानकों के आधार पर परखा था. राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को निर्धारित मानकों पर “A” ग्रेड दिया गया है.

कुलपति से कुलगुरु का सफर और अब इंडिया से भारत

कुछ समय पहले ही कुलपति की जगह कुलगुरु शब्द यूनिवर्सिटी में प्रचलन में आया है. वहीं, अब इंडिया की जगह भारत शब्द का उपयोग किया जाएगा, जिससे हिंदी शब्द भारत को प्राथमिकता मिलेगी. यूनिवर्सिटी के फैसले को लेकर स्टूडेंट भी काफी खुश हैं. स्टूडेंट का कहना है कि भारत और इंडिया में हालांकि कोई फर्क नहीं है. लेकिन, हम भारतीय हैं और भारत लिखने पर हमें गर्व होता है.

2026 में RDVV में राष्ट्रपति का आगम

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगमन हुआ. इस अवसर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच के विकास के प्रमुख केंद्र होते हैं. विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना भी विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव है. राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु रविवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थीं.

20 छात्रों को मिले स्वर्ण पदक

इस अवसर पर राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने विभिन्‍न संकायों में एक से अधिक स्‍वर्ण पदक अर्जित करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को अपने करकमलों से स्‍वर्ण पदक प्रदान किया तथा उपाधियों का वितरण किया. कार्यक्रम में विश्‍वविद्यालय के 141 विद्यार्थियों को 240 स्‍वर्ण पदकों का वितरण किया गया. साथ ही 182 शोधार्थियों को पीएचडी सहित विभिन्‍न उपाधियां प्रदान की. मंचीय कार्यक्रम के पूर्व महामहिम राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विश्‍वविद्यालय परिसर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्‍पांजली अर्पित की.

युवाओं के भारत को बड़ी अपेक्षाएं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज का भारत युवाओं का भारत है और देश को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं. केंद्र और राज्य सरकारें युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्रनिर्माण के लिए सक्षम बनाएं.

 

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

संस्कृत के छात्र बनेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद सीधे BAMS में प्रवेश

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article MP में सरकारी स्कूलों को मिलेगा अनुदान
Next Article वृश्चिक वालों को सेहत संबंधी परेशानी, कन्या राशि वाले मानसिक तनाव से बचें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?