विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान दौरे पर रहेंगे.
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
SCO Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान ने 29 अगस्त को SCO मीटिंग के लिए न्योता दिया था. इस बैठक का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे. वे इस्लामाबाद में SCO के हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में हिस्सा लेंगे. 9 साल में यह पहली बार होगा जब भारत का कोई मंत्री पाकिस्तान जाएगा.
पाकिस्तान यात्रा पर विदेश मंत्री का बयान
एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी आगामी पाकिस्तान यात्रा पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “यह (यात्रा) एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए होगी. मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं. एससीओ के अच्छे सदस्य के रूप में मैं वहां जा रहा हूं. आप जानते हैं कि मैं एक विनम्र और सभ्य व्यक्ति हूं, इसलिए मैं उसी के अनुसार व्यवहार करूंगा.
इन देशों के नेता भी पहुंच रहे हैं इस्लामाबाद
देश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्री जयशंकर की पाकिस्तानी यात्रा को लेकर बताया था, “इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे. उनके साथ एक प्रतिनिमंडल भी जाएगा.”

