सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधित है, जिसने राष्ट्रपति रहते हुए अपने कार्यों के लिए अभियोजन से ट्रम्प की पूर्ण छूट को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
वाशिंगटन. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ कोलंबिया जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय ने फिर से सुनवाई की घोषणा की। जिला न्यायालय ट्रंप के खिलाफ चुनाव में हस्तक्षेप मामले में सुनवाई करेगा। मिली जानकारी के अनुसार सुनवाई का अगला सत्र 16 अगस्त को निर्धारित है।
समाचार एजेंसी यूनीवार्ता ने लिखा है कि बहाली जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधित है, जिसने राष्ट्रपति रहते हुए अपने कार्यों के लिए अभियोजन से ट्रम्प की पूर्ण छूट को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। राष्ट्रपति को केवल आधिकारिक क्षमता में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रतिरक्षा है, लेकिन उन पर जो आरोप लगाए गए हैं उनमें से कुछ इस परिभाषा के अंतर्गत नहीं आ सकते हैं।
ट्रंप ने पहले सभी अदालतों से उनके खिलाफ मामले खारिज करने को कहा था। फैसले के अनुसार, जैसे ही अदालत यह निर्धारित कर लेगी कि प्रतिरक्षा के अंतर्गत क्या आता है, वे उन फैसलों के खिलाफ अपील कर सकेंगे।
राजनीतिक विरोधी हो गए सफल-ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों के मंसूबे सफल हो गए. उन्होंने उनको चुनाव प्रचार करने से रोक दिया. पूरा दिन उनका अदालत में ही निकल गया, जिसकी वजह से वह चुनाव प्रचार के लिए जा ही नहीं सके. ट्रंप ने कहा कि पूरे दिन अदालत में बैठे रहने की वजह से वह न्यू हैम्पशायर, साउथ कोरोलिना और दूसरी जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए जा ही नहीं सके.
डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वह मंगलवार को फिर से पेशी के लिए कोर्ट आएंगे तो इस सावल के जवाब में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह कोर्ट ना आना ही पसंद करेंगे. इसकी जगह पर वह प्रचार करना ज्यादा पसंद करेंगे. कोर्ट की सुनवाई के दौरान न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल के पहले गवाह और ट्रंप के पूर्व और लंबे समय से अकाउंटेंट रहे डोनाल्ड बेंडर को बुलाया गया. उन्होंने साल 2011 के फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स के बारे में गवाही दी. उन्होंने कहा कि अकाउंटिंग फर्म मजार्स स्टेटमेंट्स जारी नहीं करता अगर उसको पता होता कि ट्रंप ऑर्घनाइजेशन के नंबर्स सही नहीं हैं.
ट्रंप के खिलाफ धोखाधड़ी केस में ट्रायल शुरू
वहीं ट्रंप के पूर्व संबे समय से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रहे एलन ने कहा कि 2011 के डॉक्युमेंट्स पर उन्होंने ही ट्रंप की तरफ से हस्ताक्षर किए थे, जिसके आंकड़े सही थे. वहीं ट्रंप के पूर्व अकाउंटेंट बैंडर ने कोर्ट में कहा कि अगर यह पता होता कि ट्रंप के ऑर्गनाइजेशन ने सही आंकड़े नहीं बताए हैं तो अकाउंटिंग फर्म मजार्स यूएसए फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स जारी नहीं करता.
अमेरिका मीडिया ने ट्रंप के वकील के हवाले से बताया था कि वर्ष 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के इच्छुक 74 वर्षीय रिपब्लिकन नेता ट्रंप अदालत के समक्ष आपराधिक मामले में दोषी होने से इनकार करेंगे. वह पॉर्न फिल्मों की अभिनेत्री स्टार्मी डेनियल को पैसे देने की वजह से इस मामले का सामना कर रहे हैं.
अदालत कक्ष में कैमरे लाने की अनुमति प्रदान नहीं करें
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप मैनहेट्टन की अदालत में पहुंचने से पहले अपने ‘मार-ए-लागो’ आवास से सोमवार को बोइंग 757 विमान से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे और पूर्वी मानक समय (ईएसटी) समयानुसार दोपहर तीन बजे (भारतीय समयामुसार देर रात साढ़े 12 बजे) न्यूयार्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पहुंचे.
इससे पहले ट्रंप के वकीलों ने सोमवार को न्यायाधीश मर्चेन से आग्रह किया था कि वह अदालत कक्ष में कैमरे लाने की अनुमति प्रदान नहीं करें.उनके वकील ने न्यायाधीश मर्चेन को लिखे पत्र में कहा था हम आग्रह करते हैं कि मीडिया के अनुरोध को खारिज किया जाना चाहिए, क्योंकि यह अभियोग लगाने की प्रक्रिया के दौरान सर्कस जैसा माहौल बना देगा और अजीब सुरक्षा चिंताओं को उठाएगा और यह ट्रंप के बेगुनाह होने की धारणा के लिए भी मुनासिब नहीं है.
न्यायाधीश ने सोमवार रात को कहा था कि मीडिया संगठनों को ट्रंप को आरोपित करने की प्रक्रिया का प्रसारण करने की अनुमति नहीं होगी लेकिन कुछ कैमरा मैन कार्यवाही के आधिकारिक तौर पर शुरू होने से पहले तस्वीरें ले सकते हैं. रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा से रवाना होने से पहले ‘ट्रूथ सोशल’ मंच पर लिखा था कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है. अभियोग लगाने की प्रक्रिया ऐसे वक्त हो रही है जब ट्रंप अन्य संभावित आपराधिक मामलों में कानूनी अड़चनों का सामना कर रहे हैं.

