By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे- पीएम मोदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे- पीएम मोदी
International

आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे- पीएम मोदी

DB News
Last updated: 06/04/2026 11:53 AM
DB News
Share
5 Min Read
पीएम मोदी व चीन के राष्ट्रपति
SHARE

तियानजिन में शुरू हुई PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच मीटिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे हैं और तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

Source : DB News Update

Contents
तियानजिन में शुरू हुई PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच मीटिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे हैं और तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.सीमा पर स्थिरता का माहौल बना है- पीएम7 साल बाद चीन पहुंचे हैं पीएमकैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी जल्द शुरू होंगीप्रधानमंत्री मोदी का सात वर्षों में पहला चीन दौरा है55 मिनट तक चली मुलाकात

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Modi China Visit: भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “दोनों देश संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. सीमा पर शांति और स्थिरता का महौल बना हुआ है. हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली है. आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई.” इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल कजान में हुई सार्थक बातचीत ने भारत-चीन संबंधों को सकारात्मक दिशा दी है. उन्होंने बताया कि सीमा पर डिसएंगेजमेंट (सैन्य पीछे हटने) के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है. भारत और चीन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स ने सीमा प्रबंधन पर समझौता कर लिया है.

सीमा पर स्थिरता का माहौल बना है- पीएम

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “पिछले साल कजान में हमारी काफी सार्थक चर्चा हुई थी. हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली थी. सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद, शांति और स्थिरता का माहौल बना है.

7 साल बाद चीन पहुंचे हैं पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 अगस्त) शाम चीन के तियानजिन पहुंच गए थे. वैश्विक व्यापार में उथल-पुथल और बदलते गठबंधनों के बीच यह उनकी 7 साल बाद की पहली चीन यात्रा है.
PM मोदी का यह दौरा उस समय हुआ है जब दोनों देशों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने और चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा बहाल करने जैसे कदम उठाए हैं और संबंधों को सामान्य करने की कोशिश की गई है.

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी जल्द शुरू होंगी

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी जल्द शुरू होंगी. उन्होंने बताया कि भारत और चीन के बीच सहयोग 2.8 अरब लोगों के हितों से जुड़ा है और यह पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर चीन के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर चीन को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई भी दी और एक बार फिर चीन आने के निमंत्रण और इस मुलाकात के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का धन्यवाद किया.

प्रधानमंत्री मोदी का सात वर्षों में पहला चीन दौरा है

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम तियानजिन पहुंचे, जो उनका सात वर्षों में पहला चीन दौरा है. गौरतलब है कि हाल ही में, दोनों देशों ने लिपुलेख, नाथुला और शिपकी ला जैसे मार्गों के माध्यम से व्यापार फिर से शुरू किया है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अगस्त में हुई यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने सीधी उड़ान कनेक्टिविटी को फिर से शुरू करने और वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने पर सहमति जताई है.

55 मिनट तक चली मुलाकात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर एक समझौता हुआ है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू की जा रही हैं. दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित हमारे सहयोग से जुड़े हैं. इससे संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा. हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” ये मुलाकात कुल 55 मिनट तक हुई.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePM Modi China VisitPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article नागा साधुओं की दीक्षा प्रक्रिया जानकार आप हो जाएंगे हैरान, जानें कैसे बनते हैं नागा
Next Article क्रिएटिव काम से मानसिक राहत मिलेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?