इजरायली रक्षा बल (IDF) ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश के बाद गाजा पट्टी में एक बार फिर से जोरदार हवाई हमला किया. इस हमले में 250 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Israel Airstrike in Gaza Strip : इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया है. मंगलवार (18 मार्च) को सुबह हुए इजरायली एयर स्ट्राइक से पूरी गाजा पट्टी थर्रा गई. इजरायल का ये हमला पिछले 15 महीनों के सबसे भीषण हमलों में है. इस हमले के साथ गाजा में 57 दिनों की शांति के बाद फिर से खूनी खेल शुरू हो गया.
250 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस इजरायल के ताजा हमलों में हमास के मंत्री, ब्रिगेडियर समेत 250 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल के इस भीषण हमले के साथ इजरायल और गाजा के बीच युद्धविराम समझौता टूट चुका है.
57 दिनों तक शांति रही
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजा में करीब 57 दिनों से शांति थी. लेकिन अचानक शुरू हुए हमले से सभी सख्ते में आ गए हैं. क्योंकि खूनी संघर्ष की ऐसी उम्मीद बहुत कम थी. लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका.

