By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कनाडा के मंदिर में हिंदुओं की पिटाई से भारत नाराज! जस्टिन ट्रूडो की लगा दी क्लास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > कनाडा के मंदिर में हिंदुओं की पिटाई से भारत नाराज! जस्टिन ट्रूडो की लगा दी क्लास
International

कनाडा के मंदिर में हिंदुओं की पिटाई से भारत नाराज! जस्टिन ट्रूडो की लगा दी क्लास

DB News
Last updated: 25/04/2026 11:59 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हिंदू सभा मंदिर पर किए गए हमले की निंदा की, ब्रेम्पटन मंदिर के पुजारी ने हिंदुओं से एकजुटता की अपील करते हुए ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा लगाया.

Source : MEDIA

Contents
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हिंदू सभा मंदिर पर किए गए हमले की निंदा की, ब्रेम्पटन मंदिर के पुजारी ने हिंदुओं से एकजुटता की अपील करते हुए ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा लगाया.गिरफ्तारी नहीं हुई पर खुद की बड़ाई करने लगे हैं ट्रूडो‘बंटोगे तो कटोगे’ का लगाया नाराखालिस्तान समर्थकों का हमलाभारत सरकार ने की घटना की निंदाराजनीतिक प्रतिक्रियाएं और आरोप

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Attack On Hindu Temple In Canada: कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर सिख अलगाववादियों ने हमला कर दिया. इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर में घुसकर लाठी-डंडों से हिंदुओं को पीटा. इससे पहले उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था. इस मामले पर अब भारत की ओर नाराजगी जताई गई है. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में कहा, “टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ आयोजित कांसुलर शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों की ओर से हिंसक गतिविधियां देखी गईं.”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने कनाडा की जस्टिस ट्रूडो सरकार को दो टूक शब्दों में कहा कि “कनाडा में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण, कनाडाई अधिकारियों से इन आयोजनों के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय किए जाने के लिए पहले से ही अनुरोध किया गया था, जो नियमित कांसुलर कार्य हैं.”

गिरफ्तारी नहीं हुई पर खुद की बड़ाई करने लगे हैं ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानियों की ओर से हिंदू सभा मंदिर पर हुए हमले और उत्पात मचाने की निंदा कर पल्ला झाड़ लिया गया है. ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हर कनाडाई को स्वतंत्र और सुरक्षित रूप से आस्था का अभ्यास करने का अधिकार है. ब्रैम्पटन में मंदिर पर हुए हमले को लेकर पीएम ट्रूडो ने कहा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं.

उन्होंने अपनी पोस्ट में कथित तौर पर हिंदुओं की सुरक्षा करने और इस घटना की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए पुलिस को धन्यवाद भी दिया है. ट्रूडो सरकार की हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है.

‘बंटोगे तो कटोगे’ का लगाया नारा

उधर रविवार को हुई घटना को लेकर हिंदुओं में काफी नाराजगी है. ब्रेम्पटन मंदिर के पुजारी ने हिंदुओं से एकजुटता की अपील करते हुए ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा लगाया. उन्होंने कनाडा में मौजूद हिंदू समुदाय से कहा कि अगर हम एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे. वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले निंदा की है. ट्रूडो ने घटना को अस्वीकार्य बताते हुए कहा है कि कनाडा के सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन करने की आजादी है.

खालिस्तान समर्थकों का हमला

कनाडा में खालिस्तान समर्थक लगातार एंटी-इंडिया और एंटी हिंदू एजेंडा चला रहे हैं. रविवार को ब्रेम्पटन मंदिर और भक्तों के समूह पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया. खालिस्तान समर्थकों ने भक्तों से हाथापाई कर डंडे से वार किया. जानकारी के मुताबिक हमलावर मंदिर के बाहर नारेबाजी कर रहे थे, रोके जाने पर इन लोगों ने भक्तों के साथ मारपीट की. आरोप हैं कि स्थानीय पुलिस घटना के वक्त मंदिर के बाहर मौजूद थी लेकिन उसने खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया.

घटना से आक्रोशित ब्रैम्पटन मंदिर के पुजारी का कहना है कि खालिस्तान समर्थकों का यह हमला पूरी दुनिया के हिंदुओं पर किया गया हमला है. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हिंदू एकजुट हों, अगर हम एकजुट नहीं होंगे तो सुरक्षित नहीं रह सकते.

भारत सरकार ने की घटना की निंदा

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर पर हुए अटैक की निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि हमने कनाडा की सरकार से इस तरह के हमलों से सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. हमें उम्मीद है कि हिंसा में शामिल लोगों को सजा दी जाएगी. विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि भारत और कनाडाई नागरिकों तक सेवा प्रदान करने के लिए हमारे वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों की पहुंच को धमकी, उत्पीड़न और हिंसा से नहीं रोका जाएगा.

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और आरोप

इस घटना पर कनाडा में दक्षिण एशियाई समुदाय के नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद चंद्र आर्य ने हिंसा के लिए खालिस्तानी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि “कनाडाई खालिस्तानी उग्रवादियों ने आज एक सीमा पार कर दी है.” आर्य ने इस घटना को कनाडा में हिंदू-कनाडाई समुदाय पर खालिस्तानी उग्रवाद का उदाहरण बताया.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:Attack On Hindu Temple In CanadaDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article बांधवगढ़ में 2 मौतों की वजह बना हाथी पकड़ाया लेकिन 10 गजराज के हत्यारे नहीं पकड़े गए
Next Article Uttarakhand के अल्मोड़ा में सड़क हादसा, 20 की मौत, कई बस में फंसे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?