भारत अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहा है. इसी बीच एक क्रूज मिसाइल का पहला टेस्ट सफल हुआ है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
DRDO Successful Trial of LRLACM : भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार कामयाबी हासिल कर रहा है. मंगलवार (12 नवंबर) को भी देश ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारत की इस सफलता से दुश्मनों के पसीने छूटने वाले हैं. दरअसल, मंगलवार को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपलेंट ऑर्गनाईजेशन (DRDO) ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) का पहला परीक्षण किया है. डीआरडीओ ने यह परीक्षण ओडिशा के तट पर चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से मोबाइल आर्टिकुलेटेड लॉन्चर से किया. परीक्षण के दौरान सभी सबसिस्टम उम्मीद के अनुसार काम करते रहे और अपने टारगेट को पूरा किया.
LRLACM के प्रदर्शन पर DRDO की नजर
लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) के परीक्षण पर नजर रखने के लिए आईटीआर की ओर से अलग-अलग स्थानों पर रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टीकल ट्रैकिंग सिस्टम (EOTS) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर लगाए गए थे ताकि मिसाइल के उड़ान के रास्ते को पूरी तरह से कवर किया जा सके.

