By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘केन्द्र से बजट की दरकार, घोषणाओं को अब पूरा करना मुश्किल’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ‘केन्द्र से बजट की दरकार, घोषणाओं को अब पूरा करना मुश्किल’
Madhya Pradesh

‘केन्द्र से बजट की दरकार, घोषणाओं को अब पूरा करना मुश्किल’

DB News
Last updated: 22/12/2025 10:58 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से तहलका, शहरी विकास और नगर प्रशासन को लेकर दिए गए बयान ने राज्य की सियासत में तहलका मचा दिया है.

Source : Facebook/ Kailash Vijayvargiya 

Contents
एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से तहलका, शहरी विकास और नगर प्रशासन को लेकर दिए गए बयान ने राज्य की सियासत में तहलका मचा दिया है.केन्द्र सरकार से सहयोग की अपेक्षाजनता के वादों को पूरा नहीं कर पा रही सरकार- कांग्रेसबीजेपी ने किया कांग्रेस के आरोपों को खारिज

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Kailash Vijayvargiya News: शहरी विकास से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त बजट की दरकार है. पूर्व में कई घोषणाएं राजनीतिक मजबूरियों के चलते की गई थीं, लेकिन अब उन घोषणाओं को जमीन पर उतारना एक बड़ी चुनौती बन गया है. एमपी सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के शहरी विकास और नगर प्रशासन को लेकर बयान दिया है,, जिसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. भोपाल में आयोजित शहरी विकास की एक क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही नागरिक सुविधाओं की मांग भी लगातार बढ़ी है. ऐसे में सड़कों, जलप्रदाय, सीवरेज, आवास और ट्रैफिक जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

केन्द्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा

हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिए कि केवल राज्य के संसाधनों से सभी योजनाओं को समय पर पूरा कर पाना आसान नहीं है और इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है. मंत्री के इस बयान को राजनीतिक विश्लेषक आने वाले समय में योजनाओं की गति और बजट प्रबंधन से जोड़कर देख रहे हैं.

जनता के वादों को पूरा नहीं कर पा रही सरकार- कांग्रेस

मंत्री विजयवर्गीय के इस बयान के बाद विपक्ष ने सरकार पर सीधा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने कहा कि बीजेपी सरकार बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रही है.

उन्होंने इसे “मोदी की गारंटी” पर सवाल बताते हुए कहा कि मंत्री के बयान से साफ है कि सरकार अब जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में असमर्थ नजर आ रही है. अभिनव बारोलिया ने कहा कि चुनाव के समय किए गए दावों और हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आ रहा है.

बीजेपी ने किया कांग्रेस के आरोपों को खारिज

वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस बेवजह राजनीति कर रही है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार में कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं हुई है और राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार मिलकर जनता के हित में लगातार काम कर रही हैं. अजय यादव ने कांग्रेस को अपने कार्यकाल की “बंटाधार सरकार” याद करने की नसीहत देते हुए कहा कि विकास के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक सहयोग करना चाहिए.

कुल मिलाकर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने शहरी विकास को लेकर चल रही तैयारियों, बजट की चुनौतियों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में सरकार इन चुनौतियों से कैसे निपटती है और जनता को किए गए वादों को किस हद तक पूरा कर पाती है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Bhopal NewsBJPDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsKailash VijayvargiyaMadhya Pradesh NewsMP Kailash VijayvargiyaMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article मेट्रो शहर बना भोपाल, CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दिखाई हरी झंडी
Next Article उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?