By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गणेश चतुर्थी पर इन मंत्रों के साथ करें गणपति स्थापना और पूजन, जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > गणेश चतुर्थी पर इन मंत्रों के साथ करें गणपति स्थापना और पूजन, जानें…
Religion

गणेश चतुर्थी पर इन मंत्रों के साथ करें गणपति स्थापना और पूजन, जानें…

DB News
Last updated: 22/09/2025 10:24 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त 2025 को भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगा. यदि आप इन वैदिक मंत्रों के साथ बप्पा की स्थापना और पूजन करेंगे तो यह विशेष फलदायी होगा.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त 2025 को भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगा. यदि आप इन वैदिक मंत्रों के साथ बप्पा की स्थापना और पूजन करेंगे तो यह विशेष फलदायी होगा.गणपति स्थापना का मुहूर्तपूजा आरंभ करने से पहले पढ़ें ये मंत्रगणेश पूजा में पढ़ें ये मंत्रगणेश गायत्री मंत्रगणेश मूल मंत्रविघ्न विनाशक मंत्रश्री गणेश जी आरती ( Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva)

Ganesh Chaturthi 2025 Puja Mantra: गणेश चतुर्थी का पर्व विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी की पूजा-आराधना के लिए सबसे विशेष दिन माना गया है. क्योंकि इस दिन को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी मंगलवार 27 अगस्त 2025 को है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति की पूजा करने पर जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

गणेश चतुर्थी के शुभ दिन घर से लेकर पूजा पंडाल और मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाती है. यदि आप भी अपने घर पर भगवान गणेश की स्थापना करने वाले हैं तो पूजा मे इन मंत्रों का जाप जरूर करें. इन मंत्रों के साथ गणपति की स्थापना और पूजा करने से बप्पा सभी विघ्नों को दूर करते हैं.

गणपति स्थापना का मुहूर्त

गणपति की स्थापना 27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में करें. क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इसी समय पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था. गणेश चतुर्थी के दिन गणपति स्थापना के लिए सुबह 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजर 40 मिनट तक का समय सबसे शुभ रहेगा.

पूजा आरंभ करने से पहले पढ़ें ये मंत्र

भगवान गणेश की स्थापना करने से पहले पूजा के स्थान पर एक आसन बिछाकर बैठ जाएं. इसके बाद हाथ में जल और कुश लेकर इस मंत्र को पढ़ें-

ओम अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोअपी वा।
य: स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाहान्तर: शुचि:।।

इसके बाद हाथ वाले जल को अपने ऊपर छिड़कें. फिर तीन बार आचमन करें. फिर से हाथ में जल लेकर इस मंत्र को पढ़ें..

ओम केशवाय नम: ओम नाराणाय नम: ओम माधवाय नम: ओम ह्रषीकेशाय नम:।

और हाथ धो लें. इसके बाद ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें.

गणेश पूजा में पढ़ें ये मंत्र

आवाहन मंत्र

ॐ गणानां त्वा गणपतिं हवामहे कविं कवीनामुपमश्रवस्तमम्।
ज्येष्ठराजं ब्रह्मणां ब्रह्मणस्पत आनः शृण्वन्नूतिभिःसीदसादनम्॥

गणेश गायत्री मंत्र

ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि। तन्नो दंति: प्रचोदयात्॥

गणेश मूल मंत्र

ॐ गं गणपतये नमः॥

विघ्न विनाशक मंत्र

सिंहवाहन ओंकार, मोदक प्रिय करुणाकर।
विघ्नहर्ता मंगलकर्ता, चतुर्भुज धारी करुणासागर॥

श्री गणेश जी आरती ( Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva)

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥ जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

भगवान गणेश की जय, पार्वती के लल्ला की जय

आरती के बाद इस मंत्र का जप करें
वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि।
मंगलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणीविनायकौ॥1॥
गजाननं भूत गणादि सेवितं,
कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम् ।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्,
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम् ॥

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aarti Ganesh ji kiDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateGanesh ChaturthiJai Ganesh DevaJbp NewsMP NEWSPuja Mantra:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article दशहरा कब है, जानें शुभ मुहूर्त, रावण दहन और शस्त्र पूजा का सही समय!
Next Article ‘सबसे ज्यादा शराब पीती हैं एमपी की महिलाएं’- जीतू पटवारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?