डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति लौटने के बाद आज पहली बार कांग्रेस को संबोधित किया. दूसरे कार्यकाल का प्लान पेश करते हुए उन्होंने अमेरिकी घरेलू और विदेश नीति में बदलावों का जिक्र किया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
US President Donald Trump Adressed Congress: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लौटने के बाद पहली बार कांग्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दूसरे कार्यकाल के पूरे प्लान की एक झलक पेश की. राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में उठाए गए कदमों के बारे में जिक्र किया, जिनमें अर्थव्यवस्था सुधार, स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव, और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों पर जोर दिया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से किए गए सुधार न केवल अमेरिकी नागरिकों के जीवनस्तर को ऊंचा करेंगे, बल्कि अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को भी मजबूत करेंगे.
कांग्रेस को संदेश
ट्रंप ने कांग्रेस से अपील की कि वे उनकी नीतियों का समर्थन करें और अमेरिका को एक मजबूत और समृद्ध देश बनाने में उनकी सहायता करें. उन्होंने कहा, “यह समय है जब हम एकजुट होकर देश के हित में काम करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें.”
डोनाल्ड ट्रंप क्या-क्या कहा?
- – “अमेरिकी सपना अजेय है. उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की जीत की सराहना की और इसे ऐसा जनादेश बताया जो कई दशकों में नहीं देखा गया.
- – अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर होंगे, पुरुष और महिला. साथ ही उन्होंने पुरुषों के महिला खेलों में भाग लेने पर प्रतिबंध की घोषणा की.
- – फ्री स्पीच को बढ़ावा दिया है और अंग्रेजी भाषा को अमेरिका की एकमात्र आधिकारिक भाषा घोषित कर दिया है.
- – गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर अब गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया गया है.
- – “हर एक नया फैसला लेते समय हम पुराने 100 फैसलों को रद्द करेंगे.”
- – सरकार ने 43 दिनों में वह कर दिखाया, जो पिछले प्रशासन चार साल में नहीं कर पाए.
- – “अमेरिका वापस आ गया है.” अब अमेरिका का गौरव, रूह और विश्वास लौट आया है.
- – DOGE ने इसमें बेहतरीन काम किया है और उनकी सरकार ने कई बेहूदा नीतियों को समाप्त कर दिया है.

