Attack on Donald Trumph in US: डोनाल्ड ट्रंप जब पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली कर रहे थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Attack on US Ex President Donald Trumph: अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई है. पीएम मोदी ने रविवार (14 जुलाई 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिये इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की. पीएम मोदी ने इस घटना की भी निंदा की.
पीएम मोदी ने लिखा, “मेरे मित्र और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं. घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों और घायलों के परिवार वालों के साथ हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।
उल्लेखनीय है कि पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान मंच से बोलते समय ट्रम्प पर निशाना साधकर कई गोलियां चलाई गई। इस दौरान ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ट्रम्प को संभाला। ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। हमले में ट्रम्प ने अपने दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। शूटर को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। सुरक्षाकर्मी ट्रम्प को मंच से उतार कर वहां से ले गए। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे हुई। तब अमेरिका में शनिवार शाम 6:30 बजे का समय था।
हमलावरों ने चलाईं कई राउंड गोलियां
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. जब वह बोल रहे थे तभी बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने एक के बाद एक कई राउंड गोलियां चलाईं. सीक्रेट सर्विस की टीम उन्हें फौरन कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गई.
जो बाइडन ने की प्रार्थना
इस हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, “मुझे पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में पता चला है. मैं यह सुनकर आभारी हूं कि वह सुरक्षित हैं. मैं उनके और उनके परिवार और रैली में शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.
मारे गए शूटर समेत 2 लोग
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप पर गोली चलते ही पुलिस भी हरकत में आई और जवाबी कार्रवाई शुरू की. हमले में संदिग्ध शूटर समेत दो लोग मारे गए हैं. वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बटलर काउंटी के जिला अटॉर्नी रिचर्ड गोल्डिंगर ने कहा कि दो लोग मारे गए हैं, जिनमें से एक शूटर भी शामिल है.
राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर स्पष्ट हत्या के प्रयास पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस तरह के कृत्यों की सबसे कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।
पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में स्पष्ट हत्या के प्रयास के दौरान कान में गोली लगने से ट्रम्प घायल हो गए थे। उन्होंने आगे लिखा,’मैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास से बेहद चिंतित हूं। इस तरह के कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए।’
हमले में मारे गए शूटर समेत दो लोग
जानकारी के लिए बता दें कि हमले के दौरान ट्रंप पर एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद उन्हें सर्विस की तरफ से तुरंत कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया। ट्रंप पर गोली चलते ही अमेरिकी पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई, हमले में संदिग्ध शूटर समेत दो लोग मारे गए हैं।

