By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भाषण के दौरान हुई फायरिंग से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने यूं बचाई जान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > भाषण के दौरान हुई फायरिंग से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने यूं बचाई जान
International

भाषण के दौरान हुई फायरिंग से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने यूं बचाई जान

DB News
Last updated: 23/10/2025 1:07 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

Donald Trump Shooting Video: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दौड़ में शामिल हैं. ट्रंप लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया

Contents
Donald Trump Shooting Video: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दौड़ में शामिल हैं. ट्रंप लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं.ट्रंप पर हमले के वीडियो में क्या है?खून से लथपथ कान भी दिखाई देता हैहमलावर को किया गया ढेर

Donald Trump Shooting: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान बाल-बाल बच गई है. पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे ट्रंप पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए. ट्रंप पर एक शूटर ने गोलियां चलाईं, जो उनके कान को छूते हुए निकल गई. इस घटना में ट्रंप घायल हो गए और उनके कान से खून भी निकलने लगा है. फिलहाल डॉक्टरों ने ट्रंप का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

डोनाल्ड ट्रंप स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार (13 जुलाई) को पेनसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हुए थे. वह रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और इन दिनों जनता के बीच पहुंचकर जन समर्थन हासिल कर रहे हैं. ट्रंप जिस वक्त मंच से भाषण दे रहे थे, उसी वक्त शूटर ने उन पर गोलियां चलाईं. वो तो भला हो सीक्रेट सर्विस के जवानों का, जिन्होंने तुरंत ट्रंप को चारों ओर से घेरकर सुरक्षा घेरा बनाया और मंच से सुरक्षित नीचे उतारा.

ट्रंप पर हमले के वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप अपने चिर-परिचित अंदाज में रैली में आई जनता को संबोधित कर रहे हैं. वह अपनी फेमस लाल रंग वाली टोपी भी लगाए हुए हैं. इसी दौरान जब वह भाषण दे रहे होते हैं तो गोलियां चलने की आवाज आती है. दो से तीन राउंड गोली चलती है. तभी ट्रंप अपने कान पर हाथ लगाते हैं और देखते हैं कि उससे खून बह रहा है. इस दौरान कई राउंड और गोलियां चलती हैं और सीक्रेट सर्विस के जवान ट्रंप को चारों ओर से घेरकर जमीन पर लिटा देते हैं.

खून से लथपथ कान भी दिखाई देता है

ट्रंप के पीछे बैठे हुए लोगों के बीच भी अफरा-तफरी मच जाती है. हर कोई इधर-उधर भागने लगता है. कुछ पल में नीचे बैठे हुए लोग उठने लगते हैं. सीक्रेट सर्विस के जवान भी ट्रंप को उठाते हैं और सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी की ओर बढ़ने लगते हैं. ट्रंप को कुछ देर तक कुछ भी समझ नहीं आ रहा होता है. वह खड़े होते हैं और इस दौरान उनका खून से लथपथ कान भी दिखाई देता है. ट्रंप मुट्ठी बनाकर हवा में हाथ को लहराते हैं और फिर सीक्रेट सर्विस के जवान उन्हें गाड़ी में बैठा देते हैं.

हमलावर को किया गया ढेर

सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स को ढेर कर दिया गया है. एक बयान में कहा गया, “13 जुलाई की शाम लगभग 6:15 बजे बटलर, पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान, एक संदिग्ध शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई राउंड गोलियां चलाईं. सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को ढेर कर दिया है. ट्रंप सुरक्षित हैं. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.”

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDonald TrumpUSA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले पर पीएम मोदी ने जताया दु:ख
Next Article जबलपुर में दो ट्रक आपस में टकराने से धू-धूकर जलने लगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?