गोल्ड कार्ड को अमेरिकी नागरिकता का रास्ता और EB-5 वीजा प्रोग्राम का विकल्प बताया जा रहा
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
USA News: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में ‘गोल्ड कार्ड’ स्कीम लेकर आए हैं. इस स्कीम के तहत दुनिया के किसी भी मुल्क में रह रहा शक्स 5 मिलियन डॉलर अमेरिका में निवेश करके गोल्ड कार्ड हासिल कर सकता है. हालांकि, यह स्कीम नई नहीं है. इससे पहले इसे EB-5 वीजा के तौर पर चलाया जाता था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘गोल्ड कार्ड’ नाम का नया वीजा प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया, जिसे 44 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है. ट्रम्प ने गोल्ड कार्ड को अमेरिकी नागरिकता का रास्ता और EB-5 वीजा प्रोग्राम का विकल्प बताया जा रहा है. फिलहाल नागरिकता के लिए EB-5 वीजा प्रोग्राम सबसे आसान रास्ता है, जिसके लिए करीब 8.75 करोड़ रुपए देने होते हैं. नया प्रोग्राम 2 हफ्ते में शुरू होगा.
10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे
ट्रम्प ने कहा कि भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे. इसे खरीदकर लोग अमेरिका आएंगे और यहां बहुत ज्यादा टैक्स भरेंगे. उन्होंने दावा किया कि यह प्रोग्राम बहुत सफल होगा और इससे राष्ट्रीय कर्ज का भुगतान जल्द हो सकता है. गोल्ड वीजा कार्ड नागरिकों को ग्रीन कार्ड जैसा स्पेशल राइट देगा.
भारतीय लोगों पर क्या असर होगा
वे भारतीय जो अमेरिकी नागरिकता लेने के लिए EB-5 प्रोग्राम पर निर्भर थे, उनके लिए ‘ट्रम्प वीजा प्रोग्राम’ काफी महंगा पड़ सकता है. EB-5 कार्यक्रम को खत्म करने से लंबे ग्रीन कार्ड बैकलॉग में फंसे स्किल्ड भारतीय प्रोफेशनल्स को भी नुकसान हो सकता है.

