Donald Trump 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Donald Trump oath ceremony: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे. वहीं, भारत की तरफ विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत सरकार को निमंत्रण दिया है. इसमें भारत सरकार का प्रतिनिधित्व एस जयशंकर करेंगे. यह जानकारी रविवार को मंत्रालय ने दी है. इस दौरान वो ट्रंप प्रशासन से भी मुलाकात कर सकते हैं.
विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर,विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे.”

