सेना मुख्यालय पर हमला मामले में इमरान के खिलाफ अभियोग तय, बुशरा के विरुद्ध जारी हुआ नया गिरफ्तारी वारंट
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए सत्ता और सेना से टकराव मोल लेना महंगा साबित होता जा रहा है. उधर इस्लामाबाद की एक अदालत ने गुरुवार को इमरान की पत्नी बुशरा बीबी के विरुद्ध नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ 14 नए मामले दर्ज किए हैं. इसके साथ ही इस्लामाबाद में इमरान के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है. दरअसल, इमरान ने जेल से संदेश जारी कर समर्थकों से देशभर में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा था. इसके बाद 24 नवंबर को इस्लामाबाद के डी-चौक पर प्रदर्शन हुए. यह हिंसक हो गया और 7 लोगों की मौत हो गई. इनमें 4 प्रदर्शनकारी और 3 पुलिसकर्मी शामिल थे.
इमरान ने स्वयं को निर्दोष बताया
रावपिंडी स्थित अदियाला जेल में आतंकवादी कोर्ट (एटीसी) न्यायाधीश अमजद अली शाह की अदालत ने गुरुवार को इसी जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान और अलावा पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद, पूर्व प्रांतीय कानून मंत्री राजा बहारत और विपक्ष के वर्तमान नेता उमर अयूब समेत पीटीआई के कुछ अन्य नेताओं के विरुद्ध जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) पर हमला मामले में अभियोग निर्धारित कर दिया. अपने विरुद्ध आरोप सुनाए जाने के बाद इमरान ने स्वयं को निर्दोष बताया.

