साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के मौजूदा उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों की मौत पर दुख व्यक्त किया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pawan Kalyan react on Hindu Girl Death: पाकिस्तान के इस्लामकोट इलाके में 15 और 17 साल की दो हिंदू लड़कियों ( हेमा और वेंटी) की हत्या कर दी गई थी. यह घटना विगत 10 नवंबर की बताई जा रही है, जब दो नाबालिग लड़कियों का शव दुप्पटे से लटका हुआ पाया गया था. इस घटना से स्थानीय हिंदुओं में आक्रोश और भय है. इसके बाद आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण हिंदू लड़कियों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया है. इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर भी चिंता व्यक्त की है.
पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा
पवन कल्याण ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि यह देखकर बहुत दुख होता है कि पाकिस्तान में हमारी हिंदू बहनें इस तरह के अत्याचारों से गुजर रही हैं और अपनी जान गंवा रही हैं. जब भी मैं पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा के बारे में ऐसी खबरें देखता हूं, तो मुझे बहुत दुख होता है. मैं दिवंगत हेमा और वेंटी के लिए प्रार्थना करता हूं.

