PM Modi Invitation: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया
By : DB News Update| Edited By: Supriya
PM Modi Invitation: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया है. शरीफ ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य नेताओं के साथ ही पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया है. यह निमंत्रण काउंसिल ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी 15 और 16 अक्टूबर को सीएचजी की मीटिंग होनी है. बीते 8 सालों में यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है. दरअसल, मौजूदा समय में SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के पास है. ऐसे में पाकिस्तान से न्योता आने के बाद अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि तनाव पूर्ण संबंधों के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान जाएंगे या अपनी जगह किसी प्रतिनिधि को भेजेंगे.
पीएम मोदी नहीं गए थे कजाकिस्तान
CHG बैठक ‘राज्य प्रमुखों की परिषद’ के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला निकाय है, जिसे 15 और 16 अक्टूबर को होना है. आमतौर पर पीएम मोदी राज्य प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भाग लेते रहे हैं, लेकिन इसी साल जुलाई महीने में संसद सत्र के दौरान तारीखों में टकराव की वजह से कजाकिस्तान नहीं गए थे. उस समय भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को भेजा गया था.

