Aaj Ka Rashifal, 10 September 2025 : आज 10 सितंबर 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 10 सितंबर 2025, बुधवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब कॉल मिल सकती है. प्राइवेट सेक्टर वालों के लिए विदेश यात्रा का योग है. निवेश करना शुभ रहेगा, लेकिन पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नया कोर्स ज्वॉइन करने का सही समय है. गुस्से पर काबू रखें, संबंध बेहतर होंगे. हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन प्रोफेसरों के लिए शुभ समय, लॉ के छात्र विदेश में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. बड़ी कंपनी से डील फाइनल होगी, लाभ मिलेगा. वित्तीय स्थिति सुधरेगी, खर्चों में नियंत्रण रहेगा. उच्च शिक्षा के लिए विदेश योग. जीवनसाथी की राय फायदेमंद होगी. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज रुके हुए काम पूरे होंगे. जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. नया बिजनेस शुरू करना लाभकारी रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. छात्रों को मित्रों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी सहयोग करेंगे. तुलसी को जल अर्पित करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय. भविष्य के लिए लाभकारी संबंध बनेंगे. स्थिरता रहेगी. बच्चों का दिन मस्ती में गुजरेगा. अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेगा, लवमेट संग लॉन्ग ड्राइव का योग. माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज काम में चुनौतियाँ रहेंगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी. कंप्यूटर/टेक्नोलॉजी से जुड़ा सामान खरीदना लाभकारी. निवेश के लिए शुभ दिन. स्टूडेंट्स को परिवार का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ छोटी पार्टी का आनंद लेंगे. सूर्य देव को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज करियर की नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है. नए विचारों से फायदा होगा. स्थिरता बनी रहेगी. छात्रों को नई दिशा मिलेगी. जीवनसाथी संग बाहर घूमने का प्लान. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज वकीलों के लिए दिन शुभ, केस उनके पक्ष में जाएंगे. बिजनेस में लाभ मिलेगा. दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. जीवनसाथी संग विदेश यात्रा का प्लान. काली गाय को रोटी खिलाएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज कला व राजनीति से जुड़े लोगों को अवसर मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात लाभदायक. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. छात्रों के लिए दिन सामान्य. जीवनसाथी संग सामंजस्य रखें, लवमेट को गिफ्ट दे सकते हैं. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज ऑफिस मीटिंग में सफलता मिलेगी. बड़ी डील फाइनल होगी. कारोबारियों को लाभ होगा. छात्र ऑनलाइन लर्निंग से लाभ पाएंगे. दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज मार्केटिंग वालों को सफलता के अवसर. इलेक्ट्रॉनिक व्यापार में अचानक धन लाभ. वित्तीय स्थिति मजबूत. मेहनती छात्रों को पहचान मिलेगी. लवमेट संग मूवी देखने का योग. शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज लेखन कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा. सामान्य लाभ. आर्थिक स्थिति स्थिर. छात्र आज ऊर्जा से भरे रहेंगे. माता-पिता व लवमेट संग अच्छा समय. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज विदेशी कंपनी से जॉब कॉल आने की संभावना. जरूरी कागज संभालकर रखें. कानूनी मामले से राहत मिलेगी. संचार व टेक्नोलॉजी से जुड़े छात्रों को फायदा. परिवार को सरप्राइज देंगे. केसर का तिलक करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

