इस्कॉन बांग्लादेश ने चिन्मय प्रभु से खुद को अलग कर लिया है. ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चारु चंद्र दास ने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास के किसी भी बयान या कार्रवाई के लिए इस्कॉन जिम्मेदार नहीं है.
BY : DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
Iskcon On Chinmoy Activities: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के बड़े धार्मिक चेहरे चिन्मय कृष्ण दास की राजद्रोह में गिरफ्तारी के बाद तनाव जारी है. इसी बीच इस्कॉन (बांग्लादेश) की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. इस्कॉन बांग्लादेश ने चिन्मय कृष्ण दास से किनारा करते हुए कहा कि संगठन चिन्मय प्रभु के किसी भी बयान या प्रतिक्रिया की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के बड़े धार्मिक चेहरे चिन्मय कृष्ण दास को लेकर इस्कॉन बांग्लादेश की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. इस्कॉन बांग्लादेश के महासचिव चारू चंद्रा ने बयान जारी करते हुए कहा कि चिन्मय कृष्ण दास का अब इस्कॉन संगठन से कोई संबंध नहीं है. इस्कॉन संगठन चिन्मय प्रभु के किसी भी बयान या प्रतिक्रिया की जिम्मेदारी नहीं लेता है. उन्होंने बताया कि हाल ही में इस्कॉन संगठन से चिन्मय प्रभु को निकाल दिया गया था.
मालूम हो कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के बड़े धार्मिक चेहरे चिन्मय कृष्ण दास की राजद्रोह में गिरफ्तारी के बाद तनाव का माहौल है. चिन्मय दास को जेल भेजे जाने को लेकर कई जगहों पर हिंसा भी हुई.

