Bangladesh Violence: बांग्लादेश हिंसा की आग में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
By- DB News Update/edited by-supriya
ढाका.
बांग्लादेश हिंसा की आग में झुलस रहा है. बांग्लादेश में भड़की हिंसा में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. अब बांग्लादेश में तख्तापलट हो चुका है. इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीन ने पद से इस्तीफा दे दिया है. शेख हसीना ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर चली गई हैं. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक यह माना जा रहा है कि वह भारत या फिनलैंड चली गई हैं.
अपनी बहन के साथ निकलीं
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राजधानी ढाका छोड़कर जा चुकी हैं. ढाका में हिंसक झड़पों के बीच उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. एजेंसी एएफपी को दिए एक बयान में शेख हसीना के करीबी सूत्र ने बताया, ‘शेख हसीना अपनी बहन के साथ गणभवन (प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास) से सुरक्षित जगह के लिए निकल गई हैं. उन्होंने बताया, ‘वो देश के नाम एक भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाया.’


