By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बांग्लादेश में इस्तीफा देने को मजबूर हुए मुख्य न्यायाधीश, भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > बांग्लादेश में इस्तीफा देने को मजबूर हुए मुख्य न्यायाधीश, भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा
International

बांग्लादेश में इस्तीफा देने को मजबूर हुए मुख्य न्यायाधीश, भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा

DB News
Last updated: 25/04/2026 11:30 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने के बाद भी हिंसा रुक नहीं रही है, वहां हिंदुओं के घर तक जलाए जा रहे हैं.

Source : MEDIA

Contents
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने के बाद भी हिंसा रुक नहीं रही है, वहां हिंदुओं के घर तक जलाए जा रहे हैं.न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पद छोड़ने का फैसलाअंतरिम सरकार के मंत्रियों ने लगाए आरोपइसलिए शुरू हुआ विवादहसीना के शासन का अंतमुख्य न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की पूर्ण अदालत की बैठक स्थगित

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया

Bangladesh violence :बांग्लादेश में अब प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया है और मांग की है कि चीफ जस्टिस सहित सभी जज अपना इस्तीफा दें. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन और अपीलीय प्रभाग के न्यायाधीशों को आज दोपहर तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है. बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन को हिंसक भीड़ ने इस्तीफा देने मजबूर कर दिया. शनिवार (10 अगस्त) को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में सुप्रीम कोर्ट परिसर का घेराव किया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीजे और अपीलीय प्रभाग के अन्य न्यायाधीशों को दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) तक पद छोड़ने का अल्टीमेटम जारी किया था. बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट को घेरने वाले प्रदर्शनकारियों के बाद अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है.

न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पद छोड़ने का फैसला

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश के आवासों पर धावा बोल देंगे. मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया को बताया कि उन्होंने देश भर में शीर्ष अदालत और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पद छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वह शनिवार शाम तक राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना इस्तीफा भेज देंगे.

अंतरिम सरकार के मंत्रियों ने लगाए आरोप

अंतरिम सरकार के विधि सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि ओबैदुल हसन को लेकर कई विवाद हैं. जब वह विदेश गए तो कथित तौर पर विभिन्न अवामी लीग नेताओं के आवासों पर रुके. अंतरिम सरकार के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद ने भी मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन के बिना शर्त इस्तीफे की मांग की. रिपोर्ट में कहा गया है कि तनाव के बीच मुख्य न्यायाधीश ने जजों की बैठक स्थगित कर दी.

इसलिए शुरू हुआ विवाद

दरअसल, नई सरकार बनने के बाद मुख्य न्यायाधीश परामर्श किए बिना एक बैठक कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि न्यायाधीश नई सरकार के खिलाफ कोई साजिश रच रहे हैं, जिससे आक्रोश फैल गया और जवाबदेही की मांग की गई. अशांति के बीच मुख्य न्यायाधीश ने पूर्ण न्यायालय की बैठक स्थगित कर दी. शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे छात्रों और वकीलों की भीड़ न्यायालय में जमा हो गई. इसके बाद इस्तीफे की मांग की गई.

हसीना के शासन का अंत

बांग्लादेश की तीन बार की प्रधानमंत्री, 76 वर्षीय शेख हसीना, सोमवार, 5 अगस्त को उस समय हेलीकॉप्टर से पड़ोसी देश भारत भाग गईं , जब हजारों लोग ढाका स्थित उनके आवास की ओर मार्च कर रहे थे। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर बाद में उनके आधिकारिक आवास, गणभवन पर धावा बोल दिया।

नाटकीय दृश्यों में प्रदर्शनकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री के घर पर भोजन करते, उनके पूल में तैरते और उनकी साड़ियों , जानवरों, गद्दों और जो कुछ भी उनके हाथ लग सकता था, जैसी कीमती वस्तुओं को लूटते हुए दिखाया गया।

हसीना के सत्ता छोड़ने से पहले हुए दंगों में 450 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई के दौरान मारे गए दर्जनों पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। यूनुस के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की बहाली उसकी “प्रथम प्राथमिकता” है।

मुख्य न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की पूर्ण अदालत की बैठक स्थगित

इससे पहले सुबह अंतरिम सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद ने फेसबुक पर पोस्ट कर मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन के बिना शर्त इस्तीफे और पूर्ण न्यायालय की बैठक रोकने की मांग की थी। विरोध के बीच, मुख्य न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की पूर्ण अदालत की बैठक स्थगित कर दी थी जो यह तय करने के लिए बुलाई गई थी कि अदालत का कामकाज वर्चुअल तरीके से चलेगा या नहीं।

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, कब-कैसे होगा एग्जाम? देखें.
Next Article कभी न करें इन वस्तुओं का दान… फायदे की जगह हो सकता है नुकसान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?