UPSC IAS Mains 2024: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर के बीच होगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक (UPSC Prelims 2024) परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे।
Authored By- डीबी न्यूज अपडेट
Edited By- सुप्रिया
UPSC CSE Mains Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस साल मेंस एग्जाम देने जा रहे हैं, वो इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई मेंस (UPSC CSE Mains 2024) एग्जाम अगले महीने 20 सितंबर से लेकर 29 सितंबर 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
UPSC CSE Mains Date 2024: शेड्यूल जारी
यूपीएससी मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी – पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। आयोग 20 सितंबर को निबंध, 21 सितंबर को सामान्य अध्ययन I, II पत्र, 22 सितंबर को सामान्य अध्ययन III, IV, 28 सितंबर को भारतीय भाषा, अंग्रेजी पत्र और 29 सितंबर, 2024 को वैकल्पिक विषय के पेपर 1 और 2 होगा।
IAS Mains Exam 2024 Schedule: ऐसे करें डाउनलोड
- परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स की मदद से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 कार्यक्रम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
- सबसे आखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
- प्रारंभिक के बाद अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे प्रतिभागी
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें दो भाग होते हैं – एक लिखित परीक्षा और एक इंटरव्यू। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 1 जुलाई, 2024 को घोषित किया गया था। नाम, रोल नंबर के अनुसार परिणाम 20 जुलाई, 2024 को जारी किए गए थे।
1056 रिक्त पद भरे जाना है…
इस साल भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में कुल 1,056 रिक्त पदों को भरे जाने संभावित हैं। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

