By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भगवान श्रीराम की शोभायात्रा 26 या 27 को जान लें सही तारीख…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > भगवान श्रीराम की शोभायात्रा 26 या 27 को जान लें सही तारीख…
Religion

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा 26 या 27 को जान लें सही तारीख…

DB News
Last updated: 22/03/2026 11:26 PM
DB News
Share
7 Min Read
सनातन धर्म महासभा की बैठक श्रीराम मंदिर मदन महल में संपन्न
SHARE

श्री रामनवमी शोभायात्रा की अंतिम निर्णायक बैठक राम मंदिर मदन महल में आयोजित, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

Source : DB News Update  

Contents
श्री रामनवमी शोभायात्रा की अंतिम निर्णायक बैठक राम मंदिर मदन महल में आयोजित, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.27 मार्च को निकाली जाएगी भगवान श्रीराम शोभायात्राराम नवमी मनाने की तारीखराम नवमी की पूजा विधिशोभायात्रा को आकर्षक बनाने पदाधिकारियों ने रखे विचारइनकी रही उपस्थिति

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ram Navami 2026 kab hai : वैष्णव संप्रदाय के आराध्य मर्यादापुरुषोत्‍तम भगवान राम का जन्‍मोत्‍सव की तैयारी देश भर में चल रही हैं. अयोध्‍या राम मंदिर से लेकर देश भर के मठ-मंदिरों में तैयारियां शुरू हैं. इसी क्रम में भगवान श्रीराम के द्वारा की गईं लीलाओं का चित्रण भी जगह-जगह किया जा रहा है. भगवान श्रीराम की शोभायात्रा को लेकर तैयारियों भी की जा रही हैं. धर्म-शास्‍त्रों के अनुसार भगवान राम का जन्‍म चैत्र शुक्‍ल पक्ष नवमी को हुआ था. साल 2026 में राम नवमी कब है, इसकी सही तारीख जान लें, जिससे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मना सकें और भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में सम्मिलत होकर भगवान के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित कर सकें. क्योंकि इसी दिन चैत्र नवरात्रि का समापन होता है. भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना होती है. इस साल राम नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है. जान लें राम नवमी मनाने की सही तारीख 26 मार्च या 27 मार्च को है…

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्‍ल नवमी तिथि 26 मार्च, 2026 को सुबह में 11:48 मिनट पर शुरू होगी और 27 मार्च, 2026 को सुबह 10:06 मिनट पर समाप्‍त होगी. ऐसे में राम नवमी तिथि 2 दिन रहेगी. वहीं नवरात्रि की अष्‍टमी 26 मार्च को मानी जाएगी.

27 मार्च को निकाली जाएगी भगवान श्रीराम शोभायात्रा

मध्य प्रदेश जबलपुर में विगत 45 वर्ष से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जा रही है. जिसकी तैयारी मठ-मंदिरों में की जा रही है और साथ ही श्रीराम शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं. भगवान श्रीराम की 2026 में शोभायात्रा 27 मार्च को है. इसी संबंध में श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में आज रविवार 22 मार्च को प्रातः 11 बजे श्री राम मंदिर मदन महल में अंतिम बैठक आयोजित हुई, जिसमें महासभा के संरक्षक और प्रेरणाश्रोत पूज्य श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज का पावन संरक्षण व सानिध्य प्राप्त हुआ, साथ ही महाकाल की नगरी उज्जैन से पधारे पूज्य बापू जी भगवान की उपस्थिति एवं गुलशन मखीजा जी व मनोज शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में शोभायात्र को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए.   

राम नवमी मनाने की तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार चूंकि भगवान राम का जन्‍म मध्‍यान्‍ह काल में करीब 12 बजे के आसपास हुआ था. इसी समय में राम नवमी पर प्रभु राम जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्‍व है. ऐसे में नवमी तिथि का यह समय 26 मार्च 2026 को पड़ेगा.

जो लोग 26 मार्च को राम नवमी मनाना चाहते हैं उनके लिए पूजा का मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर में 01:41 बजे तक रहेगा. वहीं राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर में 12:27 बजे रहेगा.

वहीं जो लोग 27 मार्च को राम नवमी मना रहे हैं, उनके लिए राम नवमी मनाने का मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर में 01:41 बजे तक रहेगा. 27 मार्च को राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर में 12:27 बजे रहेगा.

राम नवमी की पूजा विधि

  • राम नवमी की सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान करें.
  • इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनें और पूजा की तैयारी करें.
  • पूजा स्‍थल पर गंगाजल छिड़कें.
  • चौकी पर प्रभु राम की मूर्ति या फोटो रखें.
  • मूर्ति है तो गंगाजल से अभिषेक करें.
  • भगवान राम को अक्षत, पीला चंदन, वस्त्र और पुष्प अर्पित करें.
  • धूप और दीपक जलाएं.
  • भगवान राम को फल, मिठाइयों का भोग लगाएं.
  • राम जी के मंत्रों का जाप करें और रामायण का पाठ करें.
  • पूजा के अंत में भगवान श्रीराम की आरती करें.
  • रामनवमी के दिन घर में ध्‍वजा लगाएं और मुख्‍य द्वार पर तोरण जरूर सजाएं.

शोभायात्रा को आकर्षक बनाने पदाधिकारियों ने रखे विचार

शोभायात्रा आकर्षक दिव्य और भव्य हो इस संबंध में  महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी,गुलशन माखीजा, लेखराज सिंह, शरद काबरा, जितिन नारंग ,संदीप जैन, प.रामकुशल पाण्डे,प. रोहित दुबे, रत्नेश मिश्रा, के के शुक्ला, नीता चावला, लोकराम कोरी, रामजी अग्रवाल, विजय सरावगी आदि ने अपने सारगर्भित विचार एवं सुझाव रखे.

बतादें कि सनातन धर्म महासभा के स्थापना काल वर्ष 1980 में नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य रामचंद्र दास शास्त्री जी संरक्षाण में एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें एक साथ भगवान श्रीराम औश्र श्रीराम की शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया. सनातन धर्म महासभा के बैनर तले निकाली जा रही शोभायात्रा का प्रतिनिधित्व साकेवासी स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज 2020 तक किया. इस परम्परा का निर्वहन आज भी श्री नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य श्रीमद्जगद्गुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज के संरक्षण में निकाीजा रही है, जिनके द्वारा सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारियों को आशीर्वाद उद्बोधन में मार्गदर्शन दिया औरर 27 मार्च शुक्रवार को शाम 6.00 बजे श्री सनातन धर्म तिराहा पुराना बस स्टेंड से प्रारंभ होने वाली भव्य शोभायात्रा में सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित सम्मिलित होने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया गया है.

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर राजेन्द्र प्यासी, विष्णु पटेल, जगदीश साहू,एड के के बस्सी, राजेन्द्र यादव, पंकज दुबे,प्रशांत दुबे, अभय सिंह, कौशल सूरी, रणधीर वर्मा, डॉ कैलाश चंद चोपड़ा, नंदकिशोर अग्रवाल, गुरुदत्त मल शर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, पंकज गुलाटी, राहुल सहगल, सुभाष खत्री, नरेंद्र खुराना, योगेश अबरोल, नवीन हांडा, अशोक नारंग, शैलू कपूर, मदन बत्रा, हरीश बस्सी, प्रवीण भारद्वाज, मनोज सेठ, अभय कुमार नेमा, मनीष यादव, संजय दुबे, अंकुर चौपड़ा, डम्पी कोहली, धनवंत राय, विनोद आनंद, ओमप्रकाश बाधवा, संतोष राठौर, गीता पांडे, प्रज्ञा वर्मा, एन मखीजा,पूजा मखीजा, राज चोपड़ा, ए सी चोपड़ा, डॉ एस चोपड़ा, सविता भाटिया, सोना नारंग, नीलम खुराना, गीता बत्रा, विजया अरोरा, प्रियंका गुलाटी, संगीता शर्मा, राजीव शाह, राजीव भाटिया, राजकुमार गोलहनी, दीपक मखीजा, अनिल मक्कड़, राजेश कुमार गुप्ता, अनिल चंडोक सहित सैकड़ों भक्त जनों की उपस्थिति रही.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRam Navami kitni tarikh ko haisanatandharmMahasabha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article नवरात्रि में करें चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिरों का दर्शन, मिलेगा मनोवाच्छित फल!
Next Article चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन बन रहा अच्छा योग, शारदा माता को लगाएं गुड़ का भोग!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?